WATCH Movies Online: ऑस्कर विनर से न्यू रिलीज़, ऑनलाइन देख सकते हैं ये फ़िल्में
WATCH Movies Online प्लेटफॉर्म्स लगातार थिएटर्स में रिलीज़ फ़िल्मों को भी स्ट्रीम कर रहे हैं। पिछले कुछ समय में भी कुछ नई फ़िल्में आई हैं आइए जानते हैं...
नई दिल्ली, जेएनएन। आज कल लोगों के बीच एक ओटीटी क्रेज देखने को मिल रहा है। लोग मोबाइल फ़िल्में देखना पसंद भी करते हैं। इस बीच ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स इस बात का ख्याल रख रहे हैं कि दर्शकों भरपूर मनोरंजन हो। लगातार नई वेब सीरीज़ और ओरिजिनल फ़िल्में रिलीज़ हो रही हैं। इसके इतर प्लेटफॉर्म्स लगातार थिएटर्स में रिलीज़ फ़िल्मों को भी स्ट्रीम कर रहे हैं। पिछले कुछ समय में भी कुछ नई फ़िल्में आई हैं, आइए जानते हैं...
1. कमांडो 3- विद्युत जामवाल, अदा शर्मा और अंगिरा धर स्टारर 'कमांडो 3' एक एक्शऩ फ़िल्म है। आदित्य दत्त द्वारा निर्देशित फ़िल्म को बॉक्स ऑफ़िस पर भी ठीक-ठाक रिस्पॉन्स मिला था। कमांडो फ्रैंचाइजी की तीसरी फ़िल्म फिलहाल जी-5 पर आ रही है। इसे 21 फरवरी को स्ट्रीम किया जाएगा।
2. पानीपत- अर्जुन कपूर, सजंय दत्त और कृति सनोन स्टारर पानीपत इस वक्त नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है। इस फ़िल्मों को लेकर काफी विवाद भी मचा। इसमें मराठा और अफ़गानों के बीच लड़ी गई तीसरी पानीपत के जंग के बारे में दिखाया गया है।
3.दबंग 3- सलमान ख़ान की आखिरी फ़िल्म 'दबंग 3' है। साल 2019 में क्रिसमस पर रिलीज़ हुई यह फ़िल्म फिलहाल अमेज़न प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है। इस फ़िल्म को प्रभुदेवा ने डायरेक्ट किया है। वहीं, इसमें सलमान ख़ान के साथ सोनाक्षी सिन्हा और सई मांजरेकर मौजूद हैं।
4.मर्दानी 2- अमेज़न प्राइम पर एक और नई फ़िल्म फिलहाल स्ट्रीम हो रही है। रानी मुर्खजी की लेटेस्ट फ़िल्म मार्दानी 2 हाल ही में स्ट्रीम की गई है। यह मर्दानी फ्रैंचाइजी की दूसरी फ़िल्म है। इसे बॉक्स ऑफ़िस काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला।
5. वंस अपॉन्स ए टाइम इन हॉलीवुड- ऑस्कर जीतने होनी वाली फ़िल्म भी अमेज़न प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही हैं। वंस अपॉन्स ए टाइम इन हॉलीवुड के लिए ब्रैड पिट बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का ऑस्कर मिला। इसमें ब्रैड पिट के साथ लियोनार्दो डिकैपरियो भी मौजूद हैं।