Watch Movies Online: सिनेमाघरों में मिस कर गए इन फ़िल्मों को देखना, तो अब ऑनलाइन लें मज़े
Watch Movies Online अमेज़न प्राइम वीडियो नेटफ्लिक्स या हॉटस्टार जैसे ऑनलाइन स्ट्रिमिंग प्लेटफॉर्म्स मौजूद हैं तो इस वक्त उन पर हाल ही में रिलीज़ हुईं कई फ़िल्में मौजूद हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड में हर शुक्रवार एक साथ कई फ़िल्में रिलीज़ होती हैं। ऐसे में अक्सर होता है, जब हम सिनेमाघरों तक नहीं पहुंच पाते हैं। ऐसा भी होता है कि एक फ़िल्म देखने के चक्कर में दूसरी छूट जाती है। लेकिन पछताने कि कोई बात नहीं है। अगर आपके पास अमेज़न प्राइम वीडियो, नेटफ्लिक्स या हॉटस्टार जैसे ऑनलाइन स्ट्रिमिंग प्लेटफॉर्म्स मौजूद हैं, तो इस वक्त उन पर हाल ही में रिलीज़ हुईं कई फ़िल्में मौजूद हैं। इन फ़िल्मों को आप आसानी से ऑनलाइन देख सकते हैं। आइए जानते हैं.-
हॉटस्टार पर हाउसफुल
हॉटस्टार पर इस वक्त तीन नई रिलीज़ फ़िल्में मौजूद है। इसमें सबसे ख़ास है आयुष्मान खुराना की बाला। बाला आयुष्मान की साल 2019 की आखिरी फ़िल्म थी। इस फ़िल्म ने बॉक्स ऑफ़िस पर काफी धमाल मचाया था। इसके अलावा अक्षय कुमार की कॉमेडी फ़िल्म हाउसफुल 4 भी हाल ही में हॉटस्टार पर स्ट्रीम की गई। हाउसफुल भी बिज़नेस के हिसाब से बड़ी फ़िल्म रही है। सुशांत सिंह राजपूत की छिछोरे भी हॉटस्टार पर उपलब्ध है।
अमेज़न पर जारी है पागलपंती
अनिल कपूर, जॉन अब्राहम और अरशद वारसी जैसे स्टार्स से सजी पागलपंती हाल ही में अमेज़न प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम की गई है। इसके अलावा अमेज़न पर सिद्धार्थ मल्होत्रा, श्रद्धा कपूर और रितेश देशमुख स्टारर मरजांवा को भी स्ट्रीम कर दिया गया है। इसके अलावा अमेज़न पर उजड़ा चमन और लाल कप्तान जैसी फ़िल्में भी मौजूद हैं।
नेटफ्लिक्स पर स्काई इज़ पिंक
प्रियंका चौपड़ा ने स्काई इज़ पिंक के जरिए बॉलीवुड में वापसी की। यह फ़िल्म फिलहाल नेटफ्लिक्स पर मौजूद है। इसके अलावा नेटफ्लिक्स राजकुमार राव की मेड इन चाइना को भी नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम कर दिया गया है।
जी-5 पर सांड की आंख
जी-5 पर तापसी पन्नू और भूमि पेडनेकर स्टारर सांड की आंख हाल ही में स्ट्रीम की गई है। इसके अलावा जी- 5 पर आयुष्मान खुराना की ड्रीम गर्ल और राजकुमार राव की 'जजमेंटल है क्या' भी उपलब्ध है। ऐसे में आप इन फ़िल्मों का मज़ा उठा सकते हैं।