विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

8 एपिसोड की सीरीज ने OTT पर काटा गदर, नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही Crime Drama

Published: Sat, 18 Apr 2026 06:12 PM (IST)

OTT पर आते ही 8 एपिसोड की सीरीज ने गदर मचाया हुआ है। आइए जानते हैं कौन सी है सीरीज और क्या है इसकी कहानी?

ओटीटी पर आते ही छाई क्राइम ड्रामा सीरीज

ओटीटी पर आते ही छाई क्राइम ड्रामा सीरीज

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। ओटीटी पर क्राइम ड्रामा सीरीज की काफी डिमांड होती है और ज्यादातर दर्शकों का फेवरेट जॉनर भी क्राइम ड्रामा होता है। एक ऐसी ही सीरीज ने ओटीटी पर दस्तक दी है और आते ही इसने गर्दा उड़ा दिया है।

8 एपिसोड की यह सीरीज ओटीटी पर आते ही नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही है। क्राइम ड्रामा 17 अप्रैल 2026 को प्राइम वीडियो (Prime Video) पर रिलीज हुई है।

यह भी पढ़ें- Matka King Review: क्राइम ड्रामा में 'मटका किंग' बनकर छाए Vijay Varma, असल कहानी से कितना न्याय कर पाई सीरीज?

क्या है सीरीज की कहानी?

सीरीज की कहानी एक ऐसे जुआ सरगना की है जो एक कॉटन ट्रेडर होता है लेकिन ज्यादा कमाई करने के लिए जुए का धंधा खोलता है। हालांकि उसका ये कारोबार ज्यादा चलता नहीं है जिसके बाद उसके दिमाग में एक आइडिया आता है जिससे वह इस पूरे खेल को बदल देता है। ये आइडिया इतना जबरदस्त होता है कि आम लोगों से लेकर सेलेब्रिटी और पॉलीटिशयन तक इसके दीवाने हो जाते हैं।

matka (2)

लेकिन सफलता की सीढ़िया चढ़ते-चढ़ते उसके कई दुश्मन भी बनते हैं और वो दिन भी आता है जब उस पर खुलेआम हमले होते हैं और उसे जेल ले जाया जाता है। अब क्या वह अपने इस खेल को बचा पाएगा या फिर कानून के हाथ में आने के बाद इसे छोड़ देगा? यह तो सीरीज देख के ही पता चलेगा। कहा जा रहा है कि यह सीरीज भारतीय जुआ सरगना और फिल्म प्रोड्यूसर रतन खत्री (Ratan Khatri) से इंस्पायर है।

matka

कौन सी है सीरीज?

जिस सीरीज की हम बात कर रहे हैं वह है मटका किंग (Matka King)। 8 एपिसोड की यह सीरीज प्राइम वीडियो पर 17 अप्रैल 2026 को रिलीज हुई है। आते ही सीरीज ने ट्रेंडिंग लिस्ट पर कब्जा जमा लिया है और यह नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही है। सीरीज में विजय वर्मा (Vijay Varma) ने ब्रिज भट्टी का लीड रोल प्ले किया है। उनके साथ सीरीज में कृतिका कामरा (Kritika Kamra) साईं ताम्हणकर, सिद्धार्थ जाधव और गुलशन ग्रोवर जैसे कलाकारों ने काम किया है।

Matka King (5)

यह भी पढ़ें- Matka King: कौन थे 'मटका किंगपिन' रतन खत्री? जिनसे प्रेरित है Vijay Varma की क्राइम ड्रामा सीरीज