Master On Prime: थिएटर्स में ताबड़तोड़ कमाई के बाद इस तारीख़ को अमेज़न प्राइम पर आ जाएगी फ़िल्म
मास्टर दुनियाभर में 220 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर चुकी है। फ़िल्म में तमिल स्टार विजय विजय सेतुपति और मालविका मोहनन मुख्य भूमिकाओं में हैं। लोकेश कनगराज निर्देशित मास्टर एक्शन फ़िल्म है जिसमें विजय एक कॉलेज प्रोफेसर जॉन दुराईराज के किरदार में हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। यह ख़बर चौंकाने वाली ज़रूर है, मगर मास्टर और थलापति विजय के फैंस के लिए ख़ुशख़बरी भी है। सवाल यह भी है कि सिनेमाघरों में ताबड़तोड़ कमाई करने के बावजूद मेकर्स ने फ़िल्म को इतनी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर जारी करने का फ़ैसला क्यों किया?
अमेज़न प्राइम ने फ़िल्म की रिलीज़ की जानकारी देते हुए इसका ट्रेलर शेयर किया। ट्वीट में बताया गया है कि मास्टर 29 जनवरी से प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध रहेगी। सम्भवत: यह पहली मुख्यधारा की फ़िल्म है, जिसे सिनेमाघरों में रिलीज़ के बाद इतनी जल्दी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर लाया जा रहा हो। तमिल फ़िल्म मास्टर ने 13 जनवरी को पोंगल के अवसर पर सिनेमाघरों में रिलीज़ की गयी थी। अगले दिन 14 जनवरी को फ़िल्म के हिंदी डब वर्ज़न को विजय- द मास्टर शीर्षक से हिंदी भाषी क्षेत्रों में रिलीज़ किया गया। हिंदी पट्टी में फ़िल्म के कलेक्शंस उत्साहवर्द्धक नहीं रहे, मगर तमिलनाडु में फ़िल्म ने रिकॉर्ड कमाई की और अभी भी सिनेमाघरों में लगी है।
Enroll for the biggest class of 2021. Trailer out now!
Meet #MasterOnPrime, January 29!@actorvijay @VijaySethuOffl @MalavikaM_ @andrea_jeremiah @imKBRshanthnu @iam_arjundas @Dir_Lokesh pic.twitter.com/huTRWuKNCB— amazon prime video IN (@PrimeVideoIN) January 27, 2021
बॉक्स ऑफ़िस इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, मास्टर ने पहले दिन देशभर में 35.50 करोड़ का नेट कलेक्शन किया था। यह कलेक्शन तब है। तमिलाडु में फ़िल्म का ओपनिंग नेट कलेक्शन 20-21 करोड़ रहा था। ट्रेड विश्लेषकों के अनुसार, मास्टर ने रिलीज़ के सिर्फ़ 3 दिनों में 15 जनवरी तक दुनियाभर में 100 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया था। वहीं, अब तक मास्टर दुनियाभर में 220 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर चुकी है। फ़िल्म में तमिल स्टार विजय, विजय सेतुपति और मालविका मोहनन मुख्य भूमिकाओं में हैं। लोकेश कनगराज निर्देशित मास्टर एक्शन फ़िल्म है, जिसमें विजय एक कॉलेज प्रोफेसर जॉन दुराईराज के किरदार में हैं।
शराब का आदी होने की वजह से उसका तबादला एक जुवेनाइल स्कूल में कर दिया जाता है, जहां उसका सामना भवानी से होता है। भवानी का किरदार विजय सेतुपति ने निभाया है। फ़िल्म इन दोनों किरदारों के टकराव की कहानी है। सिनेमाघरों में रिलीज़ के महज़ 16 दिनों बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम करने से निश्चित तौर पर एक नई परम्परा की शुरुआत हो रही है। साथ ही, सिनेमाघरों में फ़िल्म के प्रदर्शन को भी चुनौती मिलेगी।