Upcoming Movie On Amazon: तापसी पन्नू स्टारर 'थप्पड़' आ रही है ऑनलाइन, जानें पूरी डिटेल
Upcoming Movie On Amazon ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स एक के बाद एक नई फ़िल्मों को स्ट्रीम कर रहे हैं। इसी लिस्ट में अलगी फ़िल्म है तापसी पन्नू स्टारर थप्पड़।
नई दिल्ली, जेएनएन।Upcoming Movie On Amazon: देश में लॉकडाउन चल रहा है। 3 मई तक चलने वाले इस लॉकडाउन में लोग घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं। जरूरी और अतिआवश्यक सेवाओं को छोड़कर लगभग सब कुछ बंद है। इस बीच जो चीजें जारी हैं, उनमें से एक है लोगों का मनोरंजन। ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स एक के बाद एक नई फ़िल्मों को स्ट्रीम कर रहे हैं। इसी लिस्ट में अलगी फ़िल्म है तापसी पन्नू स्टारर 'थप्पड़'।
1 मई को अमेज़न पर होगी स्ट्रीम
तापसी की लेटेस्ट फ़िल्म 'थप्पड़' अमेज़न प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होने वाली है। इस बात की जानकारी अमेज़न ने अपने ऑफ़िशियल ट्विटर अकाउंट से दी है। अमेज़न ने लिखा, 'बस एक थप्पड़... पर नहीं मार सकते।' इसके साथ एक फोटो भी शेयर की। जिसमें बताया गया है कि थप्पड़ एक मई को ऑनलाइन उपलब्ध हो जाएगी।
bas ek thappad... par nahi maar sakta! #ThappadOnPrime, may 1 🙏 pic.twitter.com/Uw68tGteC4— amazon prime video IN (@PrimeVideoIN) April 25, 2020
क्या है फ़िल्म की कहानी
थप्पड़ साल 2020 की तापसी पन्नू की पहली फ़िल्म है। इस फ़िल्म को अनुभव सिन्हा ने निर्देशित किया है। 28 फरवरी को रिलीज़ हुई इस फ़िल्म को क्रिटिक्स ने खू़ब सराहा था। फ़िल्म की कहानी एक घरेलू महिला की है, जिसे उसका पति भरी महफिल में थप्पड़ मार देता है। इसके बाद महिला तलाक की अर्जी देती है। फ़िल्म कहानी यह है कि वह अपने अधिकारों के लिए कैसे लड़ती है?
इसे भी पढ़ें-अमिताभ बच्चन के कमरे में घुसा चमगादड़, बिग बी बोले- कोरोना पीछा नहीं छोड़ रहा है
जोकर और शुभ मंगल ज्यादा सावधान हो चुकी है स्ट्रीम
अमेज़न इससे पहले पूरे लॉकडाउन के दौरान कई लेटेस्ट रिलीज़ फ़िल्मों को अपने प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम कर चुका है। हाल ही में विक्की कौशल की हॉरर फ़िल्म हॉटेड शीप: भूत पार्ट वन को अमेज़न पर स्ट्रीम किया गया। इससे पहले आयुष्मान खुराना और जीतू की 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' भी स्ट्रीम हो चुकी है। वहीं, ऑस्कर में बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड जीतने वाली फ़िल्म जोकर भी हाल ही में अमेज़न पर उपलब्ध हुई है। चर्चा है कि जल्द ही टाइगर श्रॉफ स्टारर 'बागी 3' भी अमेज़न प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होने वाली है।