Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Crime Docu-Series: अमरोहा हत्याकांड से लेकर दिल्ली-बेंगलुरु तक की दहलाने वाली अपराध कथाएं, OTT पर हैं मौजूद

    By Manoj VashisthEdited By: Manoj Vashisth
    Updated: Wed, 19 Apr 2023 07:01 PM (IST)

    True Crime Documentaries Series On OTT ओटीटी स्पेस में ऐसी कई डॉक्युसीरीज मौजूद हैं जिनमें रियल लाइफ की क्राइम स्टोरीज को कवर किया गया है। इनमें से कुछ कहानियां आपको हैरान कर देंगी। कत्ल करने का तरीका और इसके पीछे क्रूरता दहला देगी।

    Hero Image
    True Crime Documentaries Series On OTT. Photo- Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। ओटीटी स्पेस में अपराध कथाओं की लोकप्रियता काफी अधिक है। तकरीबन हर प्लेटफॉर्म पर क्राइम सीरीज की लम्बी लिस्ट है। इनमें किसी कहानी में प्यार है तो किसी में नफरत। कुछ कहानियां बाहुबलियों और गैंगस्टरों के अपराधों और जीवन से प्रेरित हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मगर, अब ओटीटी स्पेस में ऐसी कहानियों का चलन भी बढ़ रहा है, जिनमें सच्ची घटनाओं को दिखाया गया है। यह सच्ची घटनाएं डॉक्युमेंट्री फिल्म और सीरीज के जरिए ओटीटी स्पेस में छायी हुई हैं।

    लगभग सभी ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर सच्ची घटनाओं पर आधारित क्राइम डॉक्युमेंट्रीज की लम्बी लिस्ट है। अगर आप क्राइम शोज को पसंद करते हैं तो इन डॉक्युमेंट्रीज को अपनी वॉच लिस्ट में शामिल कर सकते हैं।

    Dancing On The Grave

    प्राइम वीडियो पर 21 अप्रैल को डांसिंग ऑन द ग्रेव डॉक्यु सीरीज आ रही है। यह सीरीज की कहानी बेंगलुरु में 1991 में हुए एक हाइ प्रोफाइल कत्ल की कहानी दिखाती है। एक पति ने अपनी पत्नी की जायदाद हड़पने के लिए उसका कत्ल करके आलीशान घर में ही दफ्न कर दिया।

    तीन साल तक किसी को पता नहीं चला और जब लाश बाहर निकली तो कंकाल के साथ कई हैरान करने वाली जानकारी भी बाहर आयी।

    Indian Predator On Netflix

    नेटफ्लिक्स ने कुछ वक्त पहले अपराध की सच्ची घटनाओं पर आधारित डॉक्युमेंट्रीज सीरीज इंडियन प्रिडेटर नाम से शुरू की है, जिसमें कुछ ऐसे केस दिखाये जाते हैं, जिन्होंने देश को दहलाकर रख दिया था और काफी वक्त तक चर्चा में रहे थे। इंडियर प्रिडेटर शीर्षक के तहत अभी तक चार डॉक्युमेंट्री सीरीज आ चुकी हैं।

    The Butcher Of Delhi

    द बुचर ऑफ देहली ऐसे सनकी कातिल की कहानी है, जो अपने शिकार को मारकर तिहाड़ जेल के सामने रख आता था। पुलिस को पकड़ने की चुनौती देने के लिए खत भी लाश के साथ छोड़ता था। 

    The Diary Of A Serial Killer

    द डायरी ऑफ अ सीरियल किलर की कहानी पूर्वी उत्तर प्रदेश के एक ऐसे कातिल पर आधारित है, जिसके बारे में प्रचलित था कि वो इंसानी मांस खाता है। यह 2000 की घटना है। 

    Murder In The Courtroom

    मर्डर इन द कोर्टरूम में नागपुर के अक्कू यादव की कहानी दिखायी गयी है, जिस पर कई महिलाओं के साथ दुष्कर्म करने का आरोप था। एक केस में गिरफ्तारी के बाद अक्कू को 200 महिलाओं ने भरी अदालत में मार डाला था। 

    Beast Of Bangalore

    बीस्ट ऑफ बैंगलोर एक सीरियल दुष्कर्मी उमेश रेड्डी की कहानी है, जिसने कर्नाटक, महाराष्ट्र और गुजरात में कई महिलाओं को शिकार बनाया था। 2009 में कर्नाटक हाई कोर्ट ने उसे मौत की सजा सुनायी थी। 

    दिल्ली के कुख्यात बुराड़ी हाउस में एक परिवार की सामूहिक आत्महत्या केस पर हाउस ऑफ सीक्रेट्स द बुराड़ी डेथ्स डॉक्युमेंट्री मौजूद है।

    Love Kills On Discovery+

    डिस्कवरी प्लस चैनल पर भी क्राइम डॉक्युमेंट्रीज की लम्बी लिस्ट है। देश के विभिन्न हिस्सों में हुई क्राइम की चौंकाने वाली घटनाओं को समेटा गया है। प्लेटफॉर्म पर लव किल्स शीर्षक के तहत इन सनसनीखेज घटनाओं को समेटा गया है। 

    अमरोहा हत्याकांड

    अमरोहा के शबनम और सलीम केस पर आधारित है- शबनम और सलीम अमरोहा हत्याकांड। इसके तीन एपिसोड्स हैं। 2008 में उत्तर प्रदेश के अमरोहा में शबनम और उसके प्रेमी सलीम ने, शबनम के परिवार के सात लोगों की जघन्य हत्या कर दी थी। छह सदस्यों को नशा देकर सुला दिया गया था और सोते समय उनकी हत्या कर दी। 10 महीने के एक बच्चे को बिना नशा दिये ही मौत के घाट उतार दिया था।

    मधुमिता शुक्ला हत्याकांड

    2003 में हुए मधुमिता मर्डर केस ने पूरे देश में सनसनी मचा दी थी। एक उभरती हुई कवियित्री मधुमिता शुक्ला की उनके लखनऊ स्थित अपार्टमेंट में दो लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस केस को लेकर खूब शोर मचा था। हत्या के आरोप में सीबीआई ने अमरमणि त्रिपाठी को गिरफ्तार किया था। मौत के वक्त मधुमिता गर्भवती थी। इस केस में अमरमणि की पत्नी को भी दोषी ठहराया गया था।