विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

The Traitors: हिंदी के बाद साउथ में भी प्रसारित होगा 'द ट्रेटर्स', ये सुपरस्टार बना होस्ट

Published: Thu, 19 Mar 2026 05:44 PM (IST)

The Traitors Show: ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो का रियलिटी शो द ट्रेटर्स अब साउथ में भी स्ट्रीम होगा।

द ट्रेटर्स साउथ में भी आएगा (फोटो क्रेडिट- एक्स)

द ट्रेटर्स साउथ में भी आएगा (फोटो क्रेडिट- एक्स)

HighLights

  1. द ट्रेटर्स साउथ में होगा स्ट्रीम

  2. तेलुगु भाषा में आएगा द ट्रेटर्स

  3. इस साउथ सुपरस्टार बना होस्ट

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो की तरफ से मुंबई में प्राइम वीडियो प्रेजेंट्स इवेंट को आर्गेनाइज किया गया। इस दौरान प्राइम वीडियो पर आने वाले शोज, मूवीज और नई वेब सीरीज का एलान किया है। इसके साथ ही रियलिटी शो द ट्रेटर्स को लेकर भी बड़ा अपडेट सामने आया है।

प्राइम वीडियो की तरफ से ये आधिकारिक एलान किया गया है कि हिंदी के बाद अब द ट्रेटर्स साउथ भाषा में भी ऑनलाइन स्ट्रीम किया जाएगा। ऐसे में आइए जानते हैं कि कौन सा कलाकार द ट्रेटर्स को साउथ में होस्ट करेगा।

द ट्रेटर्स तेलुगु में होगा स्ट्रीम

गुरुवार को प्राइम वीडियो ने द ट्रेटर्स तेलुगु वर्जन को लेकर बड़ी अनाउंसमेंट की है। द ट्रेटर्स तेलुगु हिंदी में रिकॉर्ड तोड़ सफलता के बाद अब ये सुपरहिट ग्लोबल फॉर्मेट तेलुगु में आ रहा है। 20 सेलिब्रिटीज और एक यंग मॉडर्न सुपरस्टार होस्ट के साथ, ये है धोखे का ऐसा गेम जहां सिर्फ सबसे चालाक खिलाड़ी ही टिक पाते हैं। 

यह भी पढ़ें- The Traitors 2: एक-एक करेगे फिर मरेंगे सारे मासूम! बड़े ट्विस्ट के साथ लौटेगा द ट्रेटर्स सीजन 2

Traitor

इससे ये साफ जाहिर होता है कि बिग बॉस की तर्ज पर आपको द ट्रेटर्स भी साउथ में भी धमाल मचाता हुआ नजर आएगा। गौर करने वाली बात ये है कि द ट्रेटर्स तेलुगु का एलान प्राइम वीडियो प्रेजेंट्स की सबसे बड़ी अनाउंसमेंट में एक माना जा रहा है। इसके अलावा कुल 55 थ्रिलर आपको आने वाले समय में इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देखने को मिलेंगे। 

मालूम हो कि द ट्रेटर्स के हिंदी सीजन को पिछले साल प्राइम वीडियो पर ऑनलाइन स्ट्रीम किया गया था। जिसे निर्माता करण जौहर ने होस्ट किया था। हिंदी भाषा में ये रियलिटी शो काफी सक्सेसफुल रहा और इसके दूसरे सीजन की घोषणा भी पहले ही कर दी गई थी।

ये साउथ सुपरस्टार करेगा होस्ट 

द ट्रेटर्स के तेलुगु वर्जन के होस्ट के बारे में जिक्र किया जाए तो उसे साउथ सुपरस्टार तेजा सज्जा होस्ट करते हुए नजर आएंगे। ये वही तेजा हैं, जो फिल्म हनु-मैन में नजर आए थे। हालांकि, अभी द ट्रेटर्स तेलुगु की स्ट्रीमिंग डेट का एलान होना बाकी है। 

यह भी पढ़ें- Nayi Naveli OTT: Haq के बाद 'नई नवेली' बनकर डराएंगी Yami Gautam, किस ओटीटी पर आ रही हॉरर फिल्म?