Prime Video पर दहशत मचाने वाली इस सीरीज का आएगा सीजन 2? मेकर्स ने सस्पेंस ड्रामा के अंत में दिया ये बड़ा हिंट
प्राइम वीडियो पर इस वक्त गदर मचाने वाली 7 एपिसोड के अगले सीजन का हिंट भी मेकर्स ने पहले पार्ट के क्लाइमैक्स में दे दिया है।

प्राइम वीडियो की इस सीरीज का आएगा सीजन 2? फोटो- Youtube

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। इस हफ्ते जहां नेटफ्लिक्स पर 'मां-बहन' ने अपनी पकड़ मजबूत बना ली है, ठीक उसी तरह प्राइम वीडियो पर भी बीते दिन 7 एपिसोड की एक सीरीज गर्दा उड़ा दी है। 5 जून 2026 को रिलीज हुई वेब सीरीज की कहानी का पहला सीजन लाने के साथ ही मेकर्स ने इसके दूसरे सीजन को लेकर भी बड़ा हिंट दे दिया है। कौन सी है सीरीज, जिसके सीजन 2 के लिए मेकर्स ने कस ली है कमर, नीचे पढ़ें डिटेल्स:
इस दमदार सीरीज का आएगा सीजन 2
जिस सीरीज की हम बात कर रहे हैं, वह कोई और नहीं, बल्कि सस्पेंस-कॉमेडी ड्रामा सीरीज 'द पिरामिड स्कीम है' जो हाल ही में रिलीज हुई है और OTT प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर तहलका मचा रही है। इस सीरीज को रिलीज करने से पहले ही मेकर्स ने इसके अगले सीजन की हिंट भी दे दी है।
दरअसल, लोगों को जोड़ने के बिजनेस में फंसे गोल्डी की कहानी का अंत पहले सीजन में नहीं हुआ है, इसका अंदाजा आप सीरीज में उनके एंड सीन से लगा सकते हैं। जहां शादी के बाद उनके पास एक पार्सल आता है और जब वह उसे खोलता है, तो खतरनाक मुस्कान देता है, जिस पर 7वां और आखिरी एपिसोड खत्म हो जाता है। जिससे यह अंदाजा लग जाता है कि मेकर्स इस सीरीज का दूसरा सीजन भी लाने की तैयारी में हैं।
यह भी पढ़ें- The Pyramid Scheme Review: 'स्कीम या स्कैम', खुद की कहानी लगेगी ये सीरीज; हर एपिसोड के साथ बढ़ता है सस्पेंस
नेटवर्क मार्केटिंग का भांडा फोड़ करती है सीरीज
नेटवर्क मार्केटिंग का शिकार लगभग हर 5 में से 2 लोग होते ही होते हैं, जहां वह अपने सारे पैसे गंवा देते हैं। इसी कहानी को TVF ने 'द पिरामिड स्कीम' में बहुत ही डिटेलिंग और खूबसूरती के साथ उतारा है। उन्होंने बताया है कि कैसे कई बड़ी कंपनियां नेटवर्क मार्केटिंग का बिजनेस चलाकर लोगों से पैसे एंठते हैं और कुछ महीनों के बाद उन्हें कंगाल करके भाग जाते हैं।
इस सीरीज में परमवीर चीमा जहां 'गोल्डी' के किरदार में दिखाई दिए, तो वहीं रणवीर शौरी ने 'मनोज श्रीवास्तव' का किरदार निभाया है। इसके अलावा सीरीज में शेखर सुमन, सुशांत सिंह जैसे सितारे नजर आए।
यह भी पढ़ें- The Pyramid Scheme Trailer: शॉर्टकट से अमीरी और धोखाधड़ी का खेल; TVF की नई ड्रामा सीरीज का दमदार ट्रेलर आउट
