विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 02, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

The Legend of Hanuman Season 2: रावण की लंका में हाहाकार मचाने इस तारीख़ को लौट रहे हैं महावीर हनुमान, देखें ट्रेलर

By Manoj VashisthEdited By:
Published: Mon, 02 Aug 2021 07:00 PM (IST)

पहला सीज़न जहां हनुमान के महावीर बनने की कहानी समेटे हुए था तो दूसरे सीज़न में रावण की लंका में ...और पढ़ें

Poster of The Legend Of Hanuman Season 2. Photo- Instagram
Poster of The Legend Of Hanuman Season 2. Photo- Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। डिज़्नी प्लस हॉटस्टार ने हाल ही में अपने आने वाले शोज़ की लम्ब लिस्ट का एलान किया था, जिसमें द लीजेंड ऑफ़ हनुमान का दूसरा सीज़न भी शामिल है। रामायण की लोकप्रिय कथा पर आधारित यह एक एनीमेशन सीरीज़ है, जिसमें रामायण की कहानी महावीर हनुमान के एंगल से दिखायी गयी है।

पहला सीज़न जहां हनुमान के महावीर बनने की कहानी समेटे हुए था तो दूसरे सीज़न में रावण की लंका में हाहाकार मचाते दिखेंगे। सोमवार को प्लेटफॉर्म ने दूसरे सीज़न का ट्रेलर जारी करके इसकी रिलीज़ डेट की घोषणा कर दी। द लीजेंड ऑफ़ हनुमान के दूसरे सीज़न के सभी एपिसोड्स 6 अगस्त को स्ट्रीम कर दिये जाएंगे। इस सीरीज़ के नैरेटर शरद केल्कर हैं। 

पहले सीज़न को काफ़ी सराहना मिली थी। इस सीरीज़ का निर्माण ग्राफिक इंडिया ने किया है, जबकि इसे क्रिएटर शरद वेदराजन, जीवन के कांग और चारूवी पी सिंघल हैं। निर्देशन जीवन जे कांग और नवीन जॉन ने किया है। सीरीज़ का लेखन शरद देवराजन, सरवत चड्ढा, आश्विन पांडे और अरशद सईद ने किया है। दूसरे सीज़न में 13 एपिसोड्स हैं और यह सीरीज़ हिंदी के साथ तमिल, तेलुगु, मराठी, बंगाली, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज़ की जा रही है।

दूसरे सीज़न को लेकर शरद देवराजन ने कहा- पहले सीज़न को ज़बरदस्त रिस्पॉन्स मिला था। नये सीज़न के साथ हम महाबली हनुमान की जीवन यात्रा को अगले अध्याय की ओर ले गये हैं। इसमें रावण के साथ उनका पहली बार आमना-सामना होगा। यह अपने आत्म-बल को बढ़ान की कहानी है, जो किसी के लिए भी प्रेरणादायक हो सकती है।

इस सीज़न में हनुमान सभी चुनौतियों का सामना अकेले करेंगे, क्योंकि समंदर पार करके सोने की लंका में वो अकेले जाने वाले हैं। यह हनुमान की दैवीय शक्तियों की परीक्षा भी है और इस दौरान उनके पास भगवान राम के नाम की ताक़त राह दिखाएगी। शो में दर्शकों को बेहतरीन एनीमेशन और विजुअल्स देखने को मिलेंगे।