विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

क्लाइमैक्स देख पकड़ लेंगे सिर, एक-एक सीन में भर-भरकर सस्पेंस, Netflix पर मस्ट वॉच है 7.3 रेटिंग वाली सीरीज

Published: Fri, 06 Mar 2026 09:51 AM (IST)

इंडिया में ट्रेंड कर रही एक वेब सीरीज (Trending Web Series in India) इस वक्त छा गई है। ओटीटी पर ...और पढ़ें

ओटीटी पर मस्ट वॉच बनी ये वेब सीरीज। फोटो क्रेडिट- एक्स

ओटीटी पर मस्ट वॉच बनी ये वेब सीरीज। फोटो क्रेडिट- एक्स

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सच रोशनी जैसा होता, जिससे आंखें चौंधिया जाती हैं। दूसरी तरफ झूठ एक खूबसूरत शाम की तरह होता है, जिसकी रोशनी में सब चमकता है, बशर्ते झूठ पकड़ा न जाए... यह डायलॉग एक थ्रिलर ओटीटी सीरीज की नब्ज पकड़ती है। 

ओटीटी पर एक नई वेब सीरीज (OTT New Web Series) आई है, जिसका सस्पेंस इतना तगड़ा है कि यह मस्ट वॉच बन गई है। 8 एपिसोड वाली यह वेब सीरीज पिछले एक महीने से ओटीटी पर ट्रेंड कर रही है। इसे इंडिया में इतना पसंद किया जा रहा है कि यह ट्रेंड कर रही है।

भारत में ट्रेंड कर रही है सीरीज

एपिसोड 1 से लेकर एपिसोड 8 तक... इस वेब सीरीज में आपको सस्पेंस भर-भरकर मिलेगा लेकिन सबसे तगड़ा इसका क्लाइमैक्स है। इस वेब सीरीज का नाम है 'द आर्ट ऑफ सारा' (The Art of Sarah)। पिछले महीने ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix Series) पर रिलीज हुई यह सीरीज पिछले एक महीने से TOP 10 Trend में शामिल है।

इस वक्त 'द आर्ट ऑफ सारा' भारत में नंबर 7 पर ट्रेंड कर रही है। इससे पहले यह नंबर 1 बनी हुई थी। यह थ्रिलर K-Drama है जिसमें कोई रोमांस नहीं, कोई कॉमेडी नहीं... बल्कि प्योर थ्रिल और मिस्ट्री से भरा ड्रामा है।

क्या है द आर्ट ऑफ सारा की कहानी?

सीरीज की कहानी एक मर्डर केस से शुरू होती है। शहर के बीचों-बीच गटर के नीच एक लाश मिलती है जिसका चेहरा पहचान में नहीं आता है। हालांकि, उसके पैर पर टैटू से शिनाख्त होती है कि वह 'सारा किम' है। बस यहीं से एक मिस्ट्री को सुलझाने की कहानी शुरू होती है।

The Art of Sarah Series

आखिर सारा किम कौन है, किसने उसे इतनी बुरी तरह से पीटा-कुचला और ठंड से मरने के लिए गटर में छोड़ दिया? जैसे-जैसे एपिसोड्स आगे बढ़ते हैं, एक नई कहानी सामने आती है। परतें खुलती हैं और पता चलता है कि सारा किम कोई और है। एक डिटेक्टिव, एक औरत की कहानी के हर पहलू की खंगालने की कोशिश करता है। कहानी हाई-एंड फैशन और धोखे की दुनिया में आगे बढ़ती है और एक नया रहस्य सामने आता है। 

यह भी पढ़ें- Tehran में शातिर 'लेडी एजेंट' का अंडरकवर मिशन, इजरायल-ईरान के तनाव पर बेस्ड ये स्पाई थ्रिलर उड़ा देगी आपके होश

द आर्ट ऑफ सारा का एंडिंग एक्सप्लेंड

वेब सीरीज का क्लाइमैक्स इतना तगड़ा है कि दूसरे सीजन (The Art of Sarah Season 2) की उत्सुकता बढ़ा दे। आखिरी एपिसोड एक सस्पेंस के साथ खत्म होता है जिससे फैंस के बीच उम्मीद जगती है कि 7.3 IMDb रेटिंग वाली इस सीरीज का अगला पार्ट भी आएगा। सारा किम कहती है कि वह सारा नहीं बल्कि उसने जिसे मारा है, वो सारा है। मगर सच्चाई कुछ और है जिसका जवाब पाने के लिए आखिर में डिटेक्टिव उससे मिलने जेल जाता है।

The Art of Sarah

बता दें कि शिन हये-सन ने सारा किम का किरदार निभाया है जबकि ली जुन-ह्यूक डिटेक्टिव पार्क मू-ग्योन्ग बने हैं। किम जे-वोन, जंग डा-बिन, जुंग जिन-यं और अरिया सॉन्ग ने अहम भूमिकाएं निभाई हैं। 

यह भी पढ़ें- Aspirants Season 3 Release Date: नई चुनौतियों के साथ लौट रहे UPSC के महारथी, कब और कहां आ रहा 'अस्पिरेंट्स 3'?