विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'साइको सैंया' से Tejasswi Prakash ने रखा OTT की दुनिया में कदम, बोलीं- 'मैं ग्लैमर के लिए...'

By Priyanka SinghEdited By: Tanya Arora
Published: Sun, 08 Mar 2026 07:30 AM (GMT+05:30)

टीवी पर नागिन और स्वरागिनी जैसे दमदार शो करने के बाद अब 'लाफ्टर शेफ 3' की ग्लैमर गर्ल, तेजस्वी प्रकाश ...और पढ़ें

साइको सैंया से ओटीटी पर तेजस्वी प्रकाश का डेब्यू/ फोटो- Instagram

साइको सैंया से ओटीटी पर तेजस्वी प्रकाश का डेब्यू/ फोटो- Instagram

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

प्रियंका सिंह, मुंबई। टीवी में पहचान बना चुकीं तेजस्वी प्रकाश अब वेब सीरीज ‘साइको सैंया’ से ओटीटी की तरफ कदम बढ़ा चुकी हैं, जिसके बारे में उन्होंने हाल ही में दैनिक जागरण के साथ ख़ास बातचीत की। 

ग्लैमर को लेकर तेजस्वी प्रकाश ने बोली ये बात 

रोल ऐसे चुनने हैं, जिनमें करने के लिए कुछ हो। यह मानना है अभिनेत्री तेजस्वी प्रकाश का, जो किसी शो में केवल ग्लैमर के लिए नहीं दिखना चाहती हैं। हाल ही में अमेजन एमएक्स प्लेयर (Amazon MX Player) की वेब सीरीज ‘साइको सैंया’ में दिखीं तेजस्वी प्रकाश कहती हैं,

"मैं अपनी कीमत जानती हूं, इसलिए उसके हिसाब से काम चुनती हूं। ऐसा कहने में मुझे कोई झिझक नहीं है, क्योंकि मैं खुद पर भरोसा करती हूं। टीवी के बाद मैंने ‘साइको सैंया’ से डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम भी इसीलिए किया, क्योंकि यह केंद्रीय भूमिका है। मेरा रोल ऐसा है, जो सारे किरदारों को अपने हिसाब से चला रहा है। हम महिलाएं अपने दिमाग का इस्तेमाल कर कई चीजों से एक साथ लड़ सकती हैं। हमें शारीरिक हाथापाई करने की जरूरत भी नहीं है। महिला होने के नाते आपको बहुत तेज-तर्रार होना पड़ता है ताकि आप जीत सकें और वहां पहुंच सकें, जहां पहुंचना है। आज की महिलाएं बहुत सारी चीजें कर सकती हैं, वे स्मार्ट होती हैं। वे अपने सर्वाइवल के लिए अगर कुछ कर रही हैं, तो मुझे उसमें कुछ गलत नहीं लगता है।’

यह भी पढ़ें- Karan Kundrra ने प्यार में की सभी हदें पार, सीने पर गुदवाया तेजस्वी प्रकाश का चेहरा

तेजस्वी किसी भी फैसले को लेने के लिए दिल से सोचती हैं या दिमाग लगाती हैं?

इस पर वे कहती हैं, ‘मैं एक संतुलित इंसान हूं। मैं ऐसी नहीं हूं कि किसी के लिए अपना दिल ऐसे लगा दूंगी कि बेवकूफ लगूं। यह दुनिया बहुत कठिन है, खासकर महिलाओं के लिए। ऐसे में कई फैसलों में मेरा दिमाग पहले चलता है।’

नवाजुद्दीन सिद्दीकी को देखकर हुई थीं प्रेरित 

अपने रोल और स्क्रीनटाइम को लेकर भी तेजस्वी खासा सतर्क रहती हैं। वे कहती हैं, ‘सच कहूं, तो मैंने कई एक्टर्स को कहते हुए देखा है कि मैंने यह फिल्म की है, यह शो किया है, सुनने में बहुत अच्छा लगता है कि वाह, बड़ी फिल्म है! लेकिन जब आप फिल्म देखते हैं, तो उनके रोल इतने बड़े नहीं होते हैं।"

tejaswi

तेजस्वी प्रकाश ने आगे कहा, "मैं जब कोई प्रोजेक्ट लेती हूं, तो सोचती हूं कि मेरे लिए उसमें क्या है। शो में मुझे लीड रोल चाहिए, लेकिन ऐसा नहीं है कि परफॉर्मेंस वाले रोल नहीं करूं। भले ही छोटा रोल हो, लेकिन वह ऐसा होना चाहिए, जो घर जाने के बाद भी मुझे याद रह जाए। इससे कम में मैं समझौता नहीं करती हूं। मैंने स्कूल के दौरान फिल्म ‘न्यूयॉर्क’ देखी थी, उसमें नवाजुद्दीन सिद्दीकी का बहुत छोटा सा रोल था। उन्हें देखकर लगा था कि हां, ऐसा काम करना है।"

यह भी पढ़ें- आलीशान घर की मालकिन बनीं Tejasswi Prakash, मुंबई के पॉश एरिया में खरीदा इतने करोड़ रुपये का फ्लैट