विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रूह कंपा देने वाली कोर्टरूम ड्रामा ने OTT पर मचाया तहलका, सोचने पर मजबूर कर देगी कहानी

Published: Sat, 18 Apr 2026 07:20 PM (IST)

तापसी पन्नू अभिनीत और अनुभव सिन्हा निर्देशित फिल्म अब Zee5 पर स्ट्रीम हो रही है। यह कोर्टरूम ड्रामा भारत में ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। वीकेंड मतलब ओटीटी पर फिल्मों और सीरीज की बरसात। यू तो कॉमेडी, हॉरर, एक्शन देख-देखकर अगर बोर हो गए हैं। तो ये मूवी आपके लिए है। जीं हां, आप बिल्कुल सही जगह आए हैं।

आज हम जिस मूवी के बारे में आपको बताने वाले हैं वो एक कोर्टरूम ड्रामा है जिसमें भारत में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते यौन अपराधों की भयावह वास्तविकता और बाद में उसके पीछे की कानूनी लड़ाई को पर्दे पर गढ़ने की कोशिश की गई है।

यह भी पढ़ें- हीरो ने Taapsee Pannu को फिल्म से करवाया बाहर? बोलीं- 'स्टार्स तय करते हैं कि कौन हीरोइन...'

किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई फिल्म?

हम बात कर रहे हैं तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) स्टारर फिल्म अस्सी (Assi) की। यह फिल्म 20 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इसे अनुभव सिन्हा ने डायरेक्ट किया है। आप इसे अब ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 (Zee5) पर देख सकते हैं।

Assi

फिल्म 'अस्सी'का टाइटल इंडिया में हर रोज 80 औरतों के साथ हो रहे दुष्कर्म को लेकर लिखी गई है। कहानी एक पीड़िता परिमा (कनी कुश्रुति) की है। परिमा स्कूल में टीचर का काम करती है और अपने पति विनय (जीशान अयूब) और बच्चे के साथ हंसी-खुशी दिल्ली में रह रही है। एक रात जब वो काम से लौट रही होती है, तभी कुछ लड़के उसे गाड़ी में उठाकर ले जाते हैं और उसका दुष्कर्म करते हैं।

तापसी एक वकील के तौर पर उसका केस लड़ती हैं लेकिन पर्याप्त सुबूत ना मिलने की वजह से आरोपियों को सजा नहीं दिला पातीं। अब आगे इसमें क्या होता है यही इस रूह कंपा देने वाली कोर्टरूम ड्रामा का सार है।

Taapsee (4)

बहुत ही इंटेंस हैं फिल्म के कुछ सीन्स

इस फिल्म की राइटिंग इसकी जान है। फिल्म में कुछ सीन्स बहुत ही इंटेंस फिल्माए गए हैं। खासकर दुष्कर्म वाले सीन को शूट करते समय कई बातों का ध्यान रखा गया है। ये आपके अंदर ऐसा गुस्सा पैदा करेंगा कि शायद आपको मर्द जाति से नफरत ही हो जाए। गौरव सोलंकी ने इसकी कहानी और स्क्रीनप्ले लिखा है। थिएटर में रिलीज के समय इसे कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला लेकिन ओटीटी पर दर्शक इसे काफी पसंद कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- पॉकेट मनी निकालने के लिए शुरू की थी मॉडलिंग, इंडस्ट्री में क्या नियम बदलना चाहती हैं Taapsee Pannu