विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 17, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

36 Farmhouse: अगर कलाकार अच्छा अभिनेता है तो डायलॉग लिखना आसान हो जाता है- सुभाष घई, फिल्ममेकर

By Manoj VashisthEdited By:
Published: Mon, 17 Jan 2022 05:29 PM (IST)

सुभाष घई जी5 की फिल्म 35 फार्महाउस के साथ अब ओटीटी स्पेस में एंट्री ले रहे हैं। इस फिल्म का ...और पढ़ें

Subhash Ghai On 36 Farmhouse. Photo- Instagram
Subhash Ghai On 36 Farmhouse. Photo- Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। हिंदी सिनेमा के शो-मैन कहे जाने वाले सुभाष घई ने अपने कई दशक लम्बे करियर में कई ऐसी फिल्मों का निर्माण-निर्देशन किया, जिन्होंने ना सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन प्रदर्शन किया, बल्कि पूरी पीढ़ी को प्रभावित किया। कालीचरन, कर्ज, विधाता, राम लखन, सौदागर, खलनायक, परदेस और ताल जैसी फिल्में आज भी फीकी नहीं पड़ी हैं। 

सुभाष घई जी5 की फिल्म 35 फार्महाउस के साथ अब ओटीटी स्पेस में एंट्री ले रहे हैं। इस फिल्म का निर्माण करने के साथ उन्होंने इसका लेखन किया है और संगीत भी तैयार किया है। फिल्म का निर्देशन राम रमेश शर्मा ने किया है, जबकि स्टार कास्ट में संजय मिश्रा, अमोल पाराशर, बरखा सिंह, विजय राज और फ्लोरा सैनी शामिल हैं।

अपने करियर में दिलीप कुमार, राज कुमार, शत्रुघ्न सिन्हा, संजय दत्त, अनिल कपूर, जैकी श्रॉफ, शाह रुख खान जैसे स्थापित सितारों के साथ काम करते रहे सुभाष घई ने 36 फार्महाउस की स्टार कास्ट को लेकर कहा- "मेरा हमेशा से मानना ​​है कि एक अच्छी स्क्रिप्ट हाथ में होने के बाद कास्टिंग दूसरी सबसे महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। मैं हमेशा स्टार्स को कास्ट करने या स्टार्स को कास्ट नहीं करने में बहुत सतर्क रहता हूं। मेरे लिए जाने-पहचाने और नए कलाकार दोनों एक समान हैं, लेकिन उन्हें अच्छा अभिनेता होना चाहिए, जो भूमिका के अनुकूल हों। फिर डायलॉग लिखना भी आसान और प्रभावी हो जाता है और इस प्रकार स्क्रीन पर परफॉर्मेंस भी निखरकर सामने आती है। आप मेरी बात पर यकीन कीजिये, 36 फार्महाउस में प्रत्येक अभिनेता की परफॉर्मेंस पर आपको गर्व महसूस होगा।"

'36 फार्महाउस' एक मर्डर मिस्ट्री के बारे में है, जिसे हास्य के साथ पेश किया गया है। फिल्म में अमीर और गरीब के बीच की असमानता को व्यंग्यपूर्ण तरीके से दर्शाते हुए यह संदेश दिया गया है कि कुछ जरूरत के लिए चोरी करते हैं और कुछ लालच के लिए चोरी करते हैं। '36 फार्महाउस' का प्रीमियर 21 जनवरी को जी5 पर होगा।