Hotstar पर ट्रेंड कर रही है महा फ्लॉप फिल्म, बॉक्स ऑफिस पर झेला था बड़ा घाटा
ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर इस वक्त एक महा फ्लॉप फिल्म का दबदबा कायम है। इस मूवी को 3 महीने पहले सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था।
-1773136640713_m.webp)
जियो हॉटस्टार पर छाई ये मूवी (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)
HighLights
जियो हॉटस्टार ट्रेंडिंग में फ्लॉप मूवी
3 महीने पहले थिएटर्स में हुई थी रिलीज
बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह रही थी फेल
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। जो फिल्में सिनेमाघरों से लेकर बॉक्स ऑफिस तक फिसड्डी रहती हैं, उनकी किस्मत ओटीटी पर आने के बाद बदल जाती है। ऐसा ही कुछ एक साउथ मूवी के साथ हो रहा है, जिसे 3 महीने पहले थिएटर्स में रिलीज किया गया था। बॉक्स ऑफिस पर महा फ्लॉप रहने वाली ये मूवी फिलहाल मशहूर ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर ट्रेंडिंग में बनी हुई है।
हैरान करने वाली बात ये है कि इस फिल्म की ओटीटी रिलीज को भी एक महीने से ज्यादा का समय बीत चुका है। आइए जानते हैं कि यहां कौन सी मूवी के बारे में बात की जा रही है।
ओटीटी पर फ्लॉप फिल्म का कमबैक
सबसे ज्यादा शॉकिंग ये रहा था कि इस फिल्म में साउथ के मेगा सुपरस्टार प्रभास लीड रोल में मौजूद थे। अब तो आप समझ ही गए होंगे कि यहां बात प्रभास स्टारर हॉरर कॉमेडी फिल्म द राजा साहब की जा रही है। फिलहाल द राजा साहब ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर नंबर-3 पर ट्रेंड कर रही है। जबकि इस मूवी को हॉटस्टार पर 6 फरवरी को ऑनलाइन स्ट्रीम किया गया था।
यह भी पढ़ें- Funky OTT Release: ओटीटी पर आ रही है साउथ की फ्लॉप फिल्म, कब और कहां होगी स्ट्रीम?

9 जनवरी 2026 को साउथ सिनेमा की इस मूवी को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। माना जा रहा था कि कमाई के मामले में ये फिल्म धुआंधार प्रदर्शन करती हुई नजर आएगी और इस साल की पहली ब्लॉकबस्टर बनेगी। मेकर्स इसकी पूरी उम्मीद किए हुए बैठे थे, लेकिन रिलीज के बाद सब कुछ बदल गया और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिर गई।
-1773137283115.jpg)
एक तरह से महीनेभर बाद द राजा साहब ने ओटीटी पर कमबैक किया है। इससे ये अंदाजा साफ लगाया जा सकता है कि सिनेमाघरों में बेअसर रहने वाली ये हॉरर कॉमेडी फिल्म फिलहाल ओटीटी पर धड़ल्ले से देखी जा रही है।
बॉक्स ऑफिस पर झेला घाटा
प्रभास की द राजा साहब एक मल्टी स्टारर फिल्म थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस मूवी का बजट 300 करोड़ से ज्यादा का था। गौर किया जाए इसकी कमर्शियल परफॉर्मेंस की तरफ तो द राजा साहब का घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन 144 करोड़ रहा था और वर्ल्डवाइड कमाई 170 करोड़ से अधिक रही। ऐसे में ये साफ होता है कि बॉक्स ऑफिस पर प्रभास की फिल्म ने तगड़ा घाटा झेला था।
