दबंग 3 के बाद अब डिजिटल डेब्यू करने वाली हैं सोनाक्षी सिन्हा?
बॉलीवुड एक्टर्स लगातार डिजिटल प्लेटफॉर्म को भी एक्सप्लोर कर रहे हैं। इसमें एक और नाम जुड़ने वाला है। करीना कपूर के बाद अब सोनाक्षी सिन्हा भी अपना डिजिटल डेब्यू करने वाली हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। ओवर द टॉप कंटेंट (OTT) के नाम से फेमस डिजिटल वर्ल्ड धीरे-धीरे काफी बड़ा होता जा रहा है। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है, लगातार बढ़ते हुए कंटेंट के बीच बड़े-बड़े फ़िल्ममेकर और एक्टर्स भी इस ओर कदम बड़ा रहे हैं। बॉलीवुड एक्टर्स लगातार डिजिटल प्लेटफॉर्म को भी एक्सप्लोर कर रहे हैं। इसमें एक और नाम जुड़ने वाला है। ख़बर है कि करीना कपूर के बाद अब सोनाक्षी सिन्हा भी अपना डिजिटल डेब्यू करने वाली हैं।
पिंकविला में छपी रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से दावा किया गया है कि दबंग गर्ल सोनाक्षी भी जल्द ही डिजिटल डेब्यू कर सकती है। पिंकविला कि रिपोर्ट के मुताबिक, 'सोनाक्षी सिन्हा इस साल अपना डिजिटल डेब्यू कर सकती हैं। वह ओटीटी के एक बड़े प्लेटफॉर्म से बात कर रही हैं, जिसमें उन्हें दो शो का ऑफ़र भी दिया है। उन्होंने अपना मन बना लिया है और एक प्रोजेक्ट जिसको लेकर वह एक्साइटेड उसे चुना है।'
रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि प्रोजेक्ट एक डार्क थ्रिलर है। इस थ्रिलर शो का नाम फॉलेन है। इस शो का कॉन्सेप्ट अभी तैयार हो रहा है। सोनाक्षी इस शो में लीड रोल में नज़र आएंगी। उनके लिए काफी शानदार किरदार लिखा गया है। जब टीम दोनों विषय पर सोनाक्षी से संपर्क किया, तो वह तुरंत एक्साइटेड हो गई। इसके पीछे वजह थी कि सोनाक्षी ने पहले ऐसा कुछ नहीं किया था।
आपको बता दें कि सोनाक्षी के अलावा कई और एक्टर्स भी हैं, जो अपना डिजिटल डेब्यू करने वाले हैं। इनमें काजोल और करीना कपूर मुख्य हैं। काजोल को लेकर अजय देवगन एक वेब सीरीज़ बना रहे हैं। त्रिभंगा नाम की वेब सीरीज़ की घोषणा हो चुकी है। वहीं, करीना कपूर करण जौहर की एक वेब सीरीज़ में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा हाल ही में मनोज वाजपेयी, इमरान हाशमी और जाह्नवी कपूर ने अपना डिजिटल डेब्यू किया है।