यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Silence 2: श्श्श...! फिर सस्पेंस से घूमेगा दिमाग, ACP बन लौट रहे मनोज बाजपेयी, 'साइलेंस 2' का टीजर आउट
Silence साल 2021 की बेहतरीन फिल्मों में से एक है। मनोज बाजपेयी ने फिल्म में एसीपी का किरदार निभाया था। ...और पढ़ें

HighLights
- साइलेंस 2 के साथ लौट रहे मनोज बाजपेयी
- साइलेंस 2 का टीजर आया सामने
- इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होगी फिल्म
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Silence 2: साल 2021 में आई फिल्म 'साइलेंस: कैन यू हियर इट?' 2021 में मनोज बाजपेयी की उम्दा परफॉर्मेंस को काफी सराहा गया है। एसीपी अविनाश का किरदार निभाने वाले मनोज एक बार फिर इस फिल्म के साथ ओटीटी स्पेस में लौट रहे हैं।
मनोज बाजपेयी (Manoj Bajpayee) की 'साइलेंस' का तीन साल बाद सीक्वल आ रहा है। इस फिल्म में अभिनेता की परफॉर्मेंस के अलावा फिल्म की सस्पेंस थ्रिलर कहानी भी खूब पसंद की गई थी। लम्बे समय से फिल्म के सीक्वल का इंतजार हो रहा था। आखिरकार, अब फिल्म के दूसरे पार्ट का एलान कर दिया गया है।
साइलेंस 2 की हुई अनाउंसमेंट
तीन साल बाद 'साइलेंस: कैन यू हियर इट?' का सीक्वल 'साइलेंस 2: नाइट आउल बार शूटआउट' (Silence 2: Night Owl Bar Shootout) आ रहा है। एक बार फिर मनोज बाजपेयी एसीपी अविनाश बनकर क्रिमिनल्स के छक्के छुड़ाएंगे। शनिवार (23 मार्च) को फिल्म की अनाउंसमेंट एक शानदार वीडियो के जरिए की गई है।
मनोज बाजपेयी ने 'साइलेंस 2' से एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है और अपना दमदार अवतार दिखाया है। वीडियो के साथ कैप्शन में मनोज ने लिखा, "क्रिमिनल्स को दोबारा साइलेंट करने, एसीपी अविनाश फिर से आ रहा है।"
यह भी पढ़ें- Joram के बाद बड़े पर्दे पर होगा Manoj Bajpayee का धमाका, एक्टर की 100वीं फिल्म का फर्स्ट लुक रिलीज
क्रिमिनल्स को फिर साइलेंट करेंगे मनोज बाजपेयी
वीडियो की शुरुआत एक सवाल से होती है- 'अपराध अपने चरम पर है, कहां हैं एसीपी अविनाश?' मनोज बाजपेयी के हाथ में एक पेपर होता है, जिसमें उनका ही आर्टिकल छपा हुआ है। न्यूज चैनल में भी एसीपी छाए हुए हैं और सवाल पूछा जा रहा है कि आखिर वह कहां हैं? फिर मनोज बाजपेयी मुड़कर कहते हैं, "इन्होंने मुंबई को क्राइम कैपिटल बना दिया है। सीरियल किलर्स, हाई-प्रोफाइल मर्डरर्स, कॉपीकैट पैटर्न्स और पता नहीं क्या-क्या।"
Criminals ko dobara silent karne, ACP Avinash is coming back! 🤫
#Silence2OnZEE5, coming soon!
@BajpayeeManoj @ItsPrachiDesai @sahilwalavaid @Vaquar_Shaikh @ZeeStudios_ @ZEE5India @shariqpatel #AbaanDeohans #KiranDeohans @zee5global… pic.twitter.com/3cpzNPKXA2
— manoj bajpayee (@BajpayeeManoj) March 23, 2024
फिर उनके पास एक फोन आता है और कहा जाता है कि ऊपर से उन पर बहुत प्रेशर आ रहा है और अभिनेता कहते हैं कि बता दे, एसीपी अविनाश लौट रहा है। आखिरी में मनोज बाजपेयी बोलते हैं, "काफी हंगामा कर लिया इन्होंने, अब इन्हें शांत करने का समय आ गया दोबारा।"
'साइलेंस 2' ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर स्ट्रीम होगी। अभी तक रिलीज डेट सामने नहीं आई है।
