Sherni Trailer: जानें- कब और कहां देख सकते हैं विद्या बालन की नई फ़िल्म शेरनी, बहुत ज़बरदस्त है ट्रेलर
शेरनी की कहानी बहुत साधारण है। आप ऐसी ख़बरें अक्सर सुनते होंगे कि फलां जगह कोई शेर जंगल से निकलकर आबादी में पहुंच गया या उसने इंसानों पर हमला कर दिया। फॉरेस्ट डिपार्टमेंट ऐसे मामलों की ज़िम्मेदारी संभालता है।
`नई दिल्ली, जेएनएन। विद्या बालन की अगली फ़िल्म शेरनी का ट्रेलर रिलीज़ हो गया है। यह फ़िल्म सिनेमाघरों के लिए बनायी गयी थी, मगर कोरोना वायरस पैनडेमिक के चलते अमेज़न प्राइम वीडियो पर 11 जून को आ रही है। शेरनी जंगल, जानवर और इंसानों के बीच रिश्तों की कहानी है। हालांकि, यह रिश्ता कई बार ख़ूनी भी हो जाता है, जब जानवर के घर जंगल में इंसान का अतिक्रमण हो जाता है।
शेरनी की कहानी बहुत साधारण है। आप ऐसी ख़बरें अक्सर सुनते होंगे कि फलां जगह कोई शेर जंगल से निकलकर आबादी में पहुंच गया या उसने इंसानों पर हमला कर दिया। फॉरेस्ट डिपार्टमेंट ऐसे मामलों की ज़िम्मेदारी संभालता है।
शेरनी में ऐसे ही एक क़िस्से को कहानी का आधार बनाया गया है, जिसमें एक शेर आदमखोर बन जाता है। अब उसे पकड़ना वन विभाग के लिए सबसे बड़ी चुनौती है। मगर, जब यह ज़िम्मेदारी एक महिला अफ़सर को दी जाती है तो संदेह और संशय उठने लगते हैं।
.@vidya_balan is here to tell you what a #Sherni can do!#SherniTrailer out now.
Meet #SherniOnPrime, June 18.#AmitMasurkar #BhushanKumar @vikramix @ShikhaaSharma03 @AasthaTiku @Abundantia_Ent @TSeries pic.twitter.com/RmoB75z7eq— amazon prime video IN (@PrimeVideoIN) June 2, 2021
ट्रेलर में शरत सक्सेना को एक दिग्गज शिकारी के रूप में दिखाया गया है। इनके अलावा विजय राज़, मुकुल चड्ढा, नीरज काबी, इला अरुण समेत कई कलाकार अहम किरदारों में हैं। फ़िल्म का निर्देशन अमित मासूरकर ने किया है, जो इससे पहले न्यूटन जैसी चर्चित और सराही गयी फ़िल्म बना चुके हैं। फ़िल्म 18 जून को अमेज़न प्राइम पर आ रही है।
विद्या फ़िल्म में एक वन्य अधिकारी के किरदार में हैं। इसकी शूटिंग मध्य प्रदेश के जंगलों में हुई है। पिछले साल मार्च में लॉकडाउन लग जाने की वजह से शूटिंग स्थगित कर दी गयी थी, जो अक्टूबर में लॉकडाउन खुलने के बाद फिर शुरू हुई थी। अमेज़न प्राइम पर विद्या की यह दूसरी फ़िल्म है। द फैमिली मैन 2 वेब सीरीज़ के बाद अमेज़न प्राइम पर शेरनी दूसरा बड़ा प्रोजेक्ट है।
इससे पहले पिछले साल शकुंतला देवी अमेज़न पर रिलीज़ हुई थी, जो लॉकडाउन की वजह से सिनेमाघरों के बजाय सीधे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ हुई थी। हिंदी सिनेमा में समय-समय पर ऐसी फ़िल्में बनती रही हैं, जिनमें इंसानों और जानवरों के बीच रिलेशनशिप पर बात होती है। राणा दग्गूबटी की फ़िल्म हाथी मेरे साथी में हाथियों और इंसानों के बीच घर और अस्तित्व की लड़ाई को दिखाया गया था।