Move to Jagran APP

Netflix पर अभी भी बवाल काट रही राजामौली की RRR, दुनियाभर में फिल्म पर लुटा दिये 4.5 करोड़ घंटे

RRR Hit On OTT एसएस राजामौली की फिल्म के विदेशी दर्शकों के बीच काफी क्रेज देखा जा रहा है। कई विदेशी फिल्म जानकारों ने भी फिल्म को लेकर सोशल मीडिया में चर्चा की है। किसी भारतीय फिल्म को विदेश में इतनी चर्चा नहीं मिली है।

By Manoj VashisthEdited By: Published: Thu, 23 Jun 2022 05:24 PM (IST)Updated: Thu, 23 Jun 2022 06:15 PM (IST)
Netflix पर अभी भी बवाल काट रही राजामौली की RRR, दुनियाभर में फिल्म पर लुटा दिये 4.5 करोड़ घंटे
RRR Hindi Becomes Most VIEWED Indian Film. Photo- Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर ने सिनेमाघरों में जबरदस्त कारोबार किया है। फिल्म के हिंदी वर्जन ने 277 करोड़ से ज्यादा नेट कलेक्शन किया, जिसके बाद फिल्म हिंदी में नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम कर दी गयी। फिल्म ने ओटीटी पर आते ही बवाल काट दिया। आरआरआर को लेकर विदेशी दर्शकों में क्रेज के चलते यह दुनियाभर में सबसे अधिक देखी जाने वाली भारतीय फिल्म बन गयी है। नेटफ्लिक्स ने इसकी आधिकारिक घोषणा की है। 

loksabha election banner

प्लेटफॉर्म ने सोशल मीडिया में पोस्ट के जरिए बताया कि नेटफ्लिक्स पर आरआरआर दुनियाभर में सबसे अधिक लोकप्रिय भारतीय फिल्म है। विभिन्न देशों में इसे 45 मिलियन (4.5 करोड़) घंटे देखा गया है। बता दें, आरआरआर 3 घंटे 5 मिनट की फिल्म है, यानी मौटे तौर पर यह कहा जा सकता है कि फिल्म को डेढ़ करोड़ बार स्ट्रीम किया गया है। 

View this post on Instagram

A post shared by Netflix India (@netflix_in)

आरआरआर को लेकर विदेशी दर्शकों का उत्साह काबिले-गौर है। खासकर, फिल्म के एक्शन दृश्य उन्हें जबरदस्त रूप से प्रभावित कर रहे हैं। सोशल मीडिया में फिल्म को लेकर किये जा रहे कमेंट्स से पता चलता है कि राजामौली की फिल्म के एक्शन को कितना पसंद किया जा रहा है। 

आरआरआर 25 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म ने वर्ल्डवाइड 1100 करोड़ से अधिक ग्रॉस कलेक्शन किया है। नेटफ्लिक्स पर फिल्म 20 मई को आ गयी थी। फिल्म अंग्रेजी सबटाइटल्स के साथ हिंदी भाषा में उपलब्ध है। वहीं, जी5 पर दक्षिण भारतीय भाषाओं में उसी तारीख को रिलीज की गयी थी। आरआरआर की कहानी राजामौली के पिता केवी विजयेंद्र प्रसाद ने लिखी है।

फिल्म में राम चरन, एनटीआर जूनियर, आलिया भट्ट और कुछ विदेशी कलाकारों ने मुख्य किरदार निभाये, जबकि अजय देवगन और श्रिया सरन ने फिल्म में कैमियो किया। आलिया की जोड़ी राम चरन के साथ बनायी गयी थी। श्रिया, अजय की पत्नी और राम चरन की मां के रोल में हैं। फिल्म में राम चरन और एनटीआर जूनियर पर हैरतअंगेज एक्शन दृश्य फिल्माये गये हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.