Move to Jagran APP

ज़ी-5 पर आने वाली है राजकुमार राव स्टारर फ़िल्म ओमेर्टा, दिखाई जाएगी कंधार हाईजैक में छूटे आंतकी सईद शेख की कहानी

हाइजैक के बदले जिन आंतकवादियों को छुड़ाने की मांग की गई उसमें एक अहमद उमर सईद शेख का भी था। इसी उमर शेख कहानी राजकुमार राव की फ़िल्म ओमेर्टा में दिखाई गई है।

By Rajat SinghEdited By: Published: Mon, 01 Jun 2020 03:38 PM (IST)Updated: Mon, 01 Jun 2020 04:34 PM (IST)
ज़ी-5 पर आने वाली है राजकुमार राव स्टारर  फ़िल्म ओमेर्टा, दिखाई जाएगी कंधार हाईजैक में छूटे आंतकी सईद शेख की कहानी
ज़ी-5 पर आने वाली है राजकुमार राव स्टारर फ़िल्म ओमेर्टा, दिखाई जाएगी कंधार हाईजैक में छूटे आंतकी सईद शेख की कहानी

नई दिल्ली, जेएनएन। साल 1999 में इंडियन एयरलाइंस की फ्लाइट 814 को हाइजैक कर लिया गया। इसे पाकिस्तान पहले लाहौर और उसके बाद उसे कंधार ले जाएगा। उस वक्त अफ़ग़ानिस्तान में तालिबान की सरकार थी। हाइजैक के बदले जिन आंतकवादियों को छुड़ाने की मांग की गई उसमें एक नाम अहमद उमर सईद शेख का भी था। इसी उमर शेख कहानी राजकुमार राव की फ़िल्म ओमेर्टा में दिखाई गई है। यह फ़िल्म अब जल्द ही ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ज़ी-5 पर स्ट्रीम होने वाली है।

loksabha election banner

इस बात की जानकारी हंसल मेहता ने अपने ट्विटर अकाउंट से दी। उन्होंने एक ट्वीट को रिट्वीट किया,जिसमें यह बताया गया है कि फ़िल्म जून में स्ट्रीम होने वाली है। हंसल मेहता ने लिखा, 'मैं भी उतना ही आश्चर्यचकित हूं, जितना की बाकी सभी लोग। लेकिन चलो, ओमेर्टा ने आखिरीकार स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म को खोज़ ही लिया। इस फिल्म में बहुत सारा जुनून, प्रयास और मेहनत है।' वहीं, अनुराग कश्यप ने भी इसको लेकर ट्वीट किया है। इसके अलावा ज़ी-5 ने भी इस बात की पुष्टि की है कि फ़िल्म जल्द ही स्ट्रीम होने वाली है। 

दरअसल, ओमोर्ट साल 2018 में भारत में रिलीज़ हुई थी। इसे क्रिटिक्स ने खू़ब सराहा भी है। इसके अलावा फ़िल्म को फेस्टिवल्स मे भी काफी तारीफ मिली है। राजकुमार राव ओमोर्ट में उमर सईद शेख का किरदार निभाया है। इस किरदार को लेकर राजकुमार राव एक इंटरव्यू में कह चुके हैं कि यह उनकी ज़िंदगी की सबसे मुश्किल फिल्म रही है क्योंकि इसमें मानसिक रूप से थकावट हुई।

 फ़िल्म को थिएटर में आने के लिए काफी जद्दोजहत करनी पड़ी थी। सेंसर बोर्ड ने इस पर काफी कैंची चलाई थी। फ़िल्म में दिखाए आंतकी उमर सईद शेख को पाकिस्तानी कोर्ट ने फांसी की सज़ा सुनाई थी। हालांकि, बाद में इसे बदल दिया गया। उमर के ऊपर 9/11 और 26/11 जैसे हमले को अंजाम देने का आरोप है। इसके अलावा अमेरिकी पत्रकार डेनियल पर्ल की हत्या के मामले में उसे सज़ा भी सुनाई जा चुकी है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.