Rajkummar Rao Ludo First Look: फामित शेख दिखीं हॉट अंदाज में, टपोरी लुक में नजर आए राजकुमार राव
राजकुमार राव ने इस फिल्म से अपना लुक इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। ये एक मोनश पोस्टर है। इस लुक के साथ ही राजकुमार ने इसी के साथ सोशल मीडिया पर एक ऐलान भी किया है।
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव और फातिमा सना शेख फिल्म 'लूडो' में नजर आने वाले हैं। राजकुमार और फातिमा स्टारर 'लूडो' नेटफ्लिक्स पर आएगी। इस फिल्म से राजकुमार राव और फातिमा का लुक सामने आ चुका है। राजकुमार राव ने इस फिल्म से अपना लुक इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। ये एक मोनश पोस्टर है। इस लुक के साथ ही राजकुमार ने इसी के साथ सोशल मीडिया पर एक ऐलान भी किया है।
View this post on Instagram
अनुराग बसु के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'लूडो' का एक सीन शेयर करते हुए राजकुमार ने एक कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने लिखा, 'देखिए चार खिलाड़ियों को एक ऐसे गेम में अपनी किस्मत को आजमाते हुए, जहां कुछ भी संयोग नहीं है और सब कुछ पहले से ही प्लान किया हुआ है। 'लूडो' जल्द नेटफ्लिक्स पर।'
फिल्म 'लूडो' का पोस्टर सामने आया है उसमें फातिमा सना शेख लाल रंग की ड्रसे में नजर आ रही हैं। वहीं उनकी गोद में एक बच्चा भी है। पोस्टर में राजकुमर राव थोड़े लंबे बालों में दिख रहे हैं। उनका लुक थोड़ा टपोरी आदमी जैसा दिख रहा है। वहीं उन्होंने एक बैग को क्रॉस कर के टांगा हुआ है। इनके साथ पोस्ट में कुछ और लोग भी पीछे दिखाई दे रहे हैं।
फिल्म 'लूडो' के स्टार कास्ट की बात करें को तो डायरेक्टर अनुराग बसु की इस मूवी में राजकुमार राव और फातिमा सना शेख के अलावा एक्टर अभिषेक बच्चन, सान्या मल्होत्रा, आदित्य रॉय कपूर, पंकज त्रिपाठी, रोहित सराफ और टीवी एक्ट्रेस आशा नेगी नजर आने वाले हैं।