विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Netflix पर आते ही नंबर-1 बन गई ये स्पोर्ट्स थ्रिलर, बॉक्स ऑफिस पर दंगल के बाद ओटीटी पर काट रही है गदर

Published: Fri, 10 Jul 2026 09:11 AM (IST)

बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के बाद एक स्पोर्ट्स एक्शन थ्रिलर ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आ गई है। फिल्म ने आते ही नंबर-1 की कुर्सी हथिया ली है।

ओटीटी पर नंबर-1 बनी नई फिल्म। फोटो क्रेडिट- एक्स

ओटीटी पर नंबर-1 बनी नई फिल्म। फोटो क्रेडिट- एक्स

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। वीकेंड आने वाला है और आप कोई बढ़िया फिल्में देखने के लिए ओटीटी कंगाल रहे हैं तो फिक्र मत कीजिए। हाल ही में नेटफ्लिक्स (Netflix) पर एक फिल्म आई है जो सस्पेंस और थ्रिल के साथ भरपूर मनोरंजन देगी।

पहले इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तांडव किया और तीन सौ करोड़ के पार करोबार करने के बाद अब ओटीटी पर आई है। मात्र 24 घंटे के अंदर ही इस फिल्म ने टॉप ट्रेंडिंग में शामिल फिल्मों को किनारे किया और खुद नंबर-1 की कुर्सी पर विराजमान हो गया।

ओटीटी पर स्पोर्ट्स ड्रामा का जलवा

3 घंटे 7 मिनट की फिल्म में बड़े सितारे हैं। फिल्म विवादों में भी रही, लेकिन कमाई में भी आगे रही। फिल्म की कहानी एक्शन, ड्रामा, पॉलिटिकल एंगल और स्पोर्ट्स के प्रति जुनून से भरी हुई है। जिस फिल्म की हम बात कर रहे हैं, वो है पेड्डी (Peddi)।

फिल्म की स्टार कास्ट

बुचि बाबू सना के निर्देशन में बनी स्पोर्ट्स एक्शन ड्रामा पेड्डी 4 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म में राम चरण, जाह्नवी कपूर, दिव्येंदु शर्मा, शिव राजकुमार, जगपति बाबू, बोमन ईरानी जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं।

Ram Charan Movie

बॉक्स ऑफिस पर की तगड़ी कमाई

पेड्डी तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री की सबसे बड़ी फिल्म रही। 180 करोड़ रुपये के ऊपर कमाई कर ये हाइएस्ट ग्रॉसिंग रीजनल फिल्मों की लिस्ट में शुमार हो गई। इसने हिंदी भाषा में भले ही कम कमाया, लेकिन इसका विदेशों में भी खूब जलवा रहा। फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 333 करोड़ के आसपास था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सक्सेसफुल रही थी।

क्या है फिल्म की कहानी?

फिल्म की कहानी गांव में रहने वाले एक दिहाड़ी मजदूर की होती है जो खेल-कूद में बहुत टैलेंटेड होता है। उसे क्रिकेट भी आता है और पहलवानी भी। इस टैलेंट के दम पर वह मजदूरी करके पैसा कमाता है। वह अपने टैलेंट और गांव वालों के सपोर्ट से अपने पिछड़े, नक्शे पर न दिखने वाले गांव के लिए एक आधिकारिक पहचान और रेलवे स्टेशन हासिल करने के लिए भ्रष्ट राजनीति से लड़ता है।

Peddi

अगर आपने अभी तक यह फिल्म नहीं देखी है तो आप इसे नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं। यह 9 जुलाई से ओटीटी पर स्ट्रीम हो रही है। फिल्म आते ही टॉप 10 ट्रेंडिंग लिस्ट में नंबर-1 पर आ गई है। 

यह भी पढ़ें- OTT पर Must Watch है ये धांसू सस्पेंस थ्रिलर, क्लाइमैक्स हिला देगा दिमाग; आखिर तक उलझाता है 'असली विलेन'

यह भी पढ़ें- Alpha छोड़िए, ये 8 साल पुरानी Spy Thriller देख ली तो Alia Bhatt के मुरीद हो जाएंगे, OTT पर आज भी काटती है गदर