Coronavirus Lockdown में आपका मनोरंजन करने आ रहा है 'जोकर', जानें कब और कहां...
Coronavirus Lockdown ऑस्कर में बेस्ट एक्टर खिताब पाने वाली फ़िल्म जोकर अमेज़न प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होने वाली है। इसके लिए 20 अप्रैल की तारीख़ तय की गई है।
नई दिल्ली, जेएनएन। Coronavirus Lockdown: देश में लॉकडाउन की समय-सीमा 3 मई तक बढ़ा दी गई है। इस बीच लोग घर पर टाइमपास के लिए ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स का रूख कर रहे हैं। ऐसे में नए कंटेंट की तलाश करने वाले लोगों के लिए ख़ुशख़बरी है। इस लॉकडाउन के माहौल में दूसरी बार ऑस्कर विनिंग फ़िल्म का प्रसारण होने जा रहा है।
जी हां, ऑस्कर में बेस्ट एक्टर का खिताब पाने वाली फ़िल्म 'जोकर' अमेज़न प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होने वाली है। इसके लिए 20 अप्रैल की तारीख़ तय की गई है। इस बात की जानकारी अमेज़न प्राइम वीडियो ने अपने ऑफ़िशियल ट्विटर आकउंट से दी है। ट्वीट में लिखा गया- 'ऑस्कर का बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड जाता है योकिन फीनिक्स को। जोकर प्राइम पर 20 अप्रैल को आ रही है।'
and 👏 the 👏 oscar 👏 for 👏 best 👏 actor 👏 goes 👏 to 👏 joaquin 👏 phoenix 👏#JokerOnPrime, april 20 👏 pic.twitter.com/9inGIRf81f— amazon prime video IN (@PrimeVideoIN) April 14, 2020
आपको बता दें कि जोकर का इंतज़ार दर्शकों लंबे से समय था। यह फ़िल्म साल 2019 में भारत में रिलीज़ हो चुकी है। इस वक्त फ़िल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। उसके बाद ऑस्कर जीतने के बाद एक बार फ़िल्म ने वापसी की । हालांकि, कोरोना वायरस की वजह से जल्द ही सिनेमाघर बंद हो गए। तब से दर्शकों को इस फ़िल्म का इंतज़ार है। फ़िल्म में 'जोकर' का किरदार डार्क नाइट के जोकर से प्रेरित है। बैटमैन सीरीज़ की फ़िल्म डॉर्कनाइट में जोकर का किरदार हीथ लेज़र ने निभाया था। इसके बाद उनकी मौत हो गई थी।
गौरतलब है कि इससे पहले भी अमेज़न प्राइम वीडियो पर लगातार ऑस्कर विनिंग फ़िल्मों को स्ट्रीम कर रहा है। इससे पहले लॉकडाउन के समय ही बेस्ट फ़िल्म का अवॉर्ड जीतने वाली फ़िल्म 'पैरासाइट' को स्ट्रीम किया गया। उससे पहले 'वन्स अपॉन टाइम इन ए हॉलीवुड' भी स्ट्रीम की जा चुकी है। दर्शक लगातार 1917 और फोर्ड वर्सेस फरारी की भी मांग कर रहे हैं। अब देखना है कि ये दोनों फ़िल्में कब और किस प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ होती हैं।