विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

3 महीने से OTT पर ट्रेंड कर रही धांसू क्राइम थ्रिलर, 7 एपिसोड की सीरीज को मिली है टॉप रेटिंग

Published: Fri, 10 Apr 2026 09:05 AM (IST)

ओटीटी पर पिछले तीन महीने से एक वेब सीरीज ट्रेंड कर रही है। सीरीज को IMDb से टॉप रेटिंग भी ...और पढ़ें

ओटीटी पर ट्रेंड कर रही सीरीज। फोटो क्रेडिट- एक्स

ओटीटी पर ट्रेंड कर रही सीरीज। फोटो क्रेडिट- एक्स

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। तीन महीने पहले ओटीटी प्लेटफॉर्म पर एक वेब सीरीज रिलीज हुई थी, जिसे काफी पसंद किया गया था। यह ओटीटी पर टॉप 10 ट्रेंडिंग लिस्ट में हफ्तों तक रही।

इस बीच कई नई वेब सीरीज आईं और गईं, लेकिन कोई भी इस वेब सीरीज को टॉप 10 ट्रेंड लिस्ट से हटा नहीं पाया। पिछले तीन महीने से यह वेब सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix TOP 10 Trend List) की टॉप 10 ट्रेंड लिस्ट पर राज कर रही है।

7 एपिसोड में है फुल ड्रामा 

सीरीज में तगड़ी स्टार कास्ट है और कहानी इतनी दमदार है कि 7 एपिसोड देखे बिना आप अपनी सीट से उठ नहीं पाएंगे। हर एपिसोड में भर-भरकर सस्पेंस और थ्रिल है जो आपको बांधे रखेगी।

Taskaree

क्या है सीरीज की कहानी?

सीरीज की कहानी इंटरनेशनल स्मगलिंग सिंडिकेट के खिलाफ बड़ी लड़ाई की है। एक डेडिकेटेड कस्टम ऑफिसर अपनी ईमानदार टीम के साथ एक ऐसे पावरफुल शख्स का सामना करती है जो सोने की तस्करी करता है। इस जोखिम भरे मिशन में कई कुर्बानियां भी देनी पड़ती हैं।

इमरान हाशमी हैं सीरीज की जान

जिस सीरीज की हम बात कर रहे हैं, वो है इमरान हाशमी की तस्करी: द स्मगलर्स वेब (Taskaree: The Smuggler's Web)। इस सीरीज में कस्टम ऑफिसर की भूमिका में अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) ने अहम भूमिका निभाई है।

Emraan Hashmi

यह भी पढ़ें- दुश्मनी से रोमांस तक... OTT पर आ रही 8.9 IMDb रेटिंग वाली सीरीज Heated Rivalry, कहानी है दमदार

तस्करी की स्टार कास्ट:

  • इमरान हाशमी
  • शरद केलकर
  • अनुराग सिन्हा
  • जमील खान
  • फ्रेडी दारुवाला
  • जोया अफरोज
  • नंदिश सिंह संधू
  • अमृता खानविलकर
  • सुमित निजवन

तीन महीने से ट्रेंड कर रही सीरीज 

तस्करी: द स्मगलर्स वेब 14 जनवरी 2026 को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। पिछले तीन महीने से यह सीरीज अब भी टॉप 10 में शामिल है। 7.1 IMDb रेटिंग वाली यह सीरीज नेटफ्लिक्स टॉप 10 में छठे पायदान पर ट्रेंड कर रही है। अगर आपने अभी तक इसे नहीं देखा है तो आप इसे देख सकते हैं। यह थ्रिल और सस्पेंस से भरी सीरीज है।

यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 on OTT: बॉक्स ऑफिस पर तबाही मचाने के बाद धुरंधर 2 का ओटीटी पर होगा धमाका, कब और कहां होगी रिलीज?