विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Netflix Releases: 8 से 14 जून तक नहीं बैठ पाएंगे बिल्कुल भी फ्री, नेटफ्लिक्स पर रिलीज होंगी 11 फिल्में-सीरीज

Published: Sat, 06 Jun 2026 07:43 PM (IST)

नेटफ्लिक्स पर 8 जून से 14 जून को मनोरंजन की बाढ़ आने वाली है, क्योंकि फैंस को सस्पेंस भी मिलेगा ...और पढ़ें

नेटफ्लिक्स पर 8 से 14 जून तक रिलीज होंगी ये फिल्में-सीरीज/ फोटो- Instagram

नेटफ्लिक्स पर 8 से 14 जून तक रिलीज होंगी ये फिल्में-सीरीज/ फोटो- Instagram

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। इस वक्त सबसे बड़े OTT प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) पर भले ही 'मां-बहन' का कब्जा हो, लेकिन आने वाले हफ्ते में ऑडियंस के एंटरटेनमेंट का पूरा जुगाड़ हो चुका है। नेटफ्लिक्स पर 8 से 14 जून तक कौन-कौन सी सीरीज और फिल्में दस्तक देंगी, देखें पूरी लिस्ट:

'सेसमे स्ट्रीट' (Sesame Street)

नेटफ्लिक्स के शो 'सेसमे स्ट्रीट' की कहानी की शुरुआत इस सवाल के साथ होती है कि क्या टीवी का इस्तेमाल बच्चों को शिक्षित करने के लिए किया जा सकता है? ये सवाल टीवी प्रोड्यूसर जोन गांज कूनी और कार्नेगी फाउंडेशन के लॉयड मॉरिसेट ने उठाया था, जिसने दुनिया के सबसे महान और प्रभावशाली बच्चों के शो को जन्म दिया।

रिलीज डेट- 8 जून
जॉनर- एनिमेटेड

श्रील (Shrill)

श्रील की कहानी एक युवा जर्नलिस्ट एनी की है, जो एक प्लस साइज महिला है और उसे कई बार बॉडी शेम का शिकार होना पड़ता है। एनी एक ऐसी दुनिया का हिस्सा हैं, जहां उसकी बनावट को देखते हुए उसे कम आंका जाता है। वह अपने ब्वॉयफ्रेंड, माता-पिता और बॉस की उम्मीदों के बोझ तले दबी रहती है।

रिलीज डेट- 8 जून
जॉनर- कॉमेडी ड्रामा

यह भी पढ़ें- Netflix Releases: 1 से 7 जून तक रिलीज होंगी धांसू फिल्में-सीरीज, ऑफिस में होगा 'रोमांस', 'मां-बहन' करेंगे क्राइम

नॉर्वे: द डार्क हॉर्स (Norway: The Dark Horse)

नॉर्वे: द डार्क हॉर्स नेटफ्लिक्स की रोमांचक दो पार्ट्स में बनाई गई सीरीज है। इसकी कहानी नॉर्वे की पुरुष राष्ट्रीय फुटबॉल टीम के 26 साल के लंबे इंतजार के बाद विश्वकप में उनकी ऐतिहासिक और इमोशनल वापसी की कहानी को दिखाती है।

रिलीज डेट- 9 जून
जॉनर- स्पोर्ट्स ड्रामा

कलर्स ऑफ इविल: ब्लैक (Colors Of Evil: Black)

कलर्स ऑफ इविल: ब्लैक नेटफ्लिक्स की क्राइम थ्रिलर फिल्म है, जो साल 2024 में रिलीज फिल्म 'कलर्स ऑफ इविल: रेड' का अगला हिस्सा है। इस पार्ट में एक छोटे और शांत शहर की कहानी दिखाई गई है, जहां से एक यंग ब्वॉय रहस्यमयी तरीके से लापता हो जाता है। इस बच्चे के गायब होने के तार अतीत से जुड़े हुए हैं।

रिलीज डेट- 10 जून
जॉनर- क्राइम-मिस्ट्री थ्रिलर

माई फैमिली (My Family)

माई फैमिली बिखरते हुए परिवार की एकजुटता, प्यार और जिंदगी के कड़वे सच को बखूबी बयां करती है। कहानी एक पिता की आखिरी अच्छा के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक बड़ी बीमारी से ग्रस्त है। वह अपने जाने के बाद दो छोटे बच्चों को पालने के लिए झगड़ालू परिवार को तैयार करता है। इसका दूसरा सीजन रिलीज होने वाला है।

रिलीज डेट-10 जून
जॉनर-फैमिली ड्रामा

आउटलास्ट: द जंगल (Outlast: The Jungle)

आउटलास्ट: द जंगल नेटफ्लिक्स की सर्वाइवल रियलिटी कॉम्पीटिशन सीरीज है। इस शो का सबसे बड़ा नियम ये है कि कोई भी इस गेम को अकेले नहीं जीत सकता। अगर उन्हें गेम में सर्वाइव करना है, तो उन्हें 1 मिलियन डॉलर से अधिक का इनाम जीतकर टीम में बने रहना जरूरी है। यह गेम एक खतरनाक स्थिति पैदा कर देता है।

रिलीज डेट- 10 जून
जॉनर- सर्वाइवल रियलिटी सीरीज

द एविल लॉयर (The Evil Lawyer)

ऐसे अपराध में फंस जाना जो आपने किया ही न हो... कहानी मेक नाम के युवा के इर्द-गिर्द घूमती है, जो मानता है कि कानून हमेशा कमजोर लोगों की रक्षा करता है, लेकिन उसकी जिंदगी तब पूरी तरह से घूम जाती है, जब उसे एक पुलिस चीफ के बेटे की हत्या के मामले में झूठे आरोप में फंसा दिया जाता है, जिसकी वजह से 'मेक' एक ऐसा वकील हायर करता है, जिसे कानूनी गलियारों में 'द एविल लॉयर' माना जाता है।

रिलीज डेट- 11जून
जॉनर- कोर्टरूम क्राइम थ्रिलर ड्रामा

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by underDoc (@underdocfilm)

स्वीट मैगनोलियास (Sweet Magnolias)

स्वीट मैगनोलियास नेटफ्लिक्स की बेहद हल्की-फुल्की ड्रामा सीरीज है, जिसकी कहानी तीन सहेलियों के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक काल्पनिक और छोटे से शहर 'सेरेनिटी' ने रहती हैं। मसला परिवार का हो या बच्चों की परवरिश का, वह हर खुशी-गम को साथ में मिलकर झेलती हैं।

रिलीज डेट- 11 जून
जॉनर- रोमांटिक ड्रामा सीरीज

वायरल हिट (Viral Hit)

वायरल हिट एक लाइव एक्शन ड्रामा सीरीज है, जो दक्षिण कोरियाई के लोकप्रिय वेबटून पर आधारित है। कहानी कोटा शिमुरा नाम के लड़के के इर्द-गिर्द घूमती है, जो मां के अस्पताल के बिलों को भरने के लिए संघर्ष कर रहा है। एक दिन स्कूल में उसकी लड़ाई का एक वीडियो वायरल हो जाता है और वह मार्शल आर्ट का एक्सपर्ट बन जाता है।

रिलीज डेट- 11 जून
जॉनर-एक्शन ड्रामा

मैटरनल इंस्टिंक्ट (Maternal Instinct)

ईस्ट टेक्सास में रहने वाली एक अमीर युवा महिला को एक सुअर पकड़ने वाले लड़के से प्यार हो जाता है। दोनों का रिश्ता बहुत परफेक्ट चलता है और कुछ ही महीनों में लड़की प्रेग्नेंट हो जाती है और सोशल मीडिया पर बेबी बंप दिखाती है। हालांकि, बाद में जो सच सामने आता है, उसमें इतना सस्पेंस है कि आप यह फिल्म मिस नहीं कर पाएंगे।

रिलीज डेट- 12 जून
जॉनर-क्राइम ड्रामा

सॉन्ग-संग ब्लू (Song Sung Blue)

2008 में रिलीज हुई डॉक्युमेंट्री पर आधारित फिल्म की कहानी मिलवॉकी के रहने वाले दो कलाकारों माइक सार्डिना और क्लेयर कार्टराइट की है, जिन्हें संगीतकार नील डायमंड के गानों से गहरा लगाव होता है।

रिलीज डेट- 13 जून
जॉनर-क्राइम ड्रामा

यह भी पढ़ें- Netflix Releases: नहीं मिलेगी फुर्सत, 24 से 31 मई तक नेटफ्लिक्स पर होगा धमाका; आएंगी जबरदस्त सीरीज-फिल्में