विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

5 साल बाद लौटेगी Money Heist की 'प्रोफेसर एंड कंपनी', Netflix ने किया बड़ा एलान

Published: Sun, 10 May 2026 03:18 PM (IST)

ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स की तरफ से बहुचर्चित वेब सीरीज मनी हाइस्ट को लेकर एक बड़ा एलान किया है।

फिर आएगी मनी हाइस्ट सीरीज (फोटो क्रेडिट- एक्स)

फिर आएगी मनी हाइस्ट सीरीज (फोटो क्रेडिट- एक्स)

HighLights

  1. मनी हाइस्ट को लेकर नेटफ्लिक्स का एलान

  2. छठे सीजन को लेकर शुरू हुई चर्चा

  3. मनी हाइस्ट 6 का फैंस को बेसब्री से इंतजार

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। स्पेनिश वेब सीरीज मनी हाइस्ट सिनेमा जगत की सबसे लोकप्रिय सीरीज फ्रेंचाइज में से एक है। अपने पांच सीजन तक दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करने वाली मनी हाइस्ट का आखिरी सीजन 5 साल पहले फेमस ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया था। प्रोफेसर एंड कंपनी की आखिरी झलक सिनेप्रेमियों को उसी दौरान देखने को मिली थी। 

लेकिन अब लग रहा है कि मेकर्स ने मनी हाइस्ट के छठे सीजन की भी तैयारी कर ली है और रविवार को इसको लेकर एक बड़ा पोस्ट भी शेयर किया है। 

जल्द आएगा मनी हाइस्ट का छठा सीजन

संडे को नेटफ्लिक्स ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर एक लेटेस्ट ट्वीट शेयर किया है। इस ट्वीट में मनी हाइस्ट का एक टीजर शामिल है, जिसमें पिछले पांच सीजनों का एक मोनटाज वीडियो मौजूद है। ट्वीट के कैप्शन में लिखा है- क्रांति अभी खत्म नहीं हुई है। LA CASA DE PAPEL की दुनिया जारी है...इस ट्वीट ये साफ लग रहा है कि आने वाले समय में नेटफ्लिक्स पर मनी हाइस्ट का छठा सीजन स्ट्रीम किया जाएगा। 

यह भी पढ़ें- Netflix Vs Jio Hotstar: कंफ्यूज हैं कि किसका सब्सक्रिप्शन है बेस्ट? ये आंकड़े आपकी उलझन को कर देंगे पल भर में दूर

money heist 6

हालांकि, ट्वीट में सीजन 6 का जिक्र नहीं किया गया है, लेकिन इसका इशारा साफतौर पर फ्रेंचाइज की अगली किस्त की तरफ ही जाता हुआ नजर आ रहा है। कुल मिलाकर कहा जाए तो मनी हाइस्ट सीरीज से जुड़ी इस अनाउंसमेंट के बाद सिनेप्रेमियों की एक्साइटमेंड सातवें आसमान पर पहुंच गई है और हर कोई इसके लिए बेताब नजर आ रहा है। 

आपको बता दें कि मनी हाइस्ट एक स्पेनिश भाषा की क्राइम थ्रिलर सीरीज है, जिसमें एक प्रोफेसर अपनी टीम बनाता है और चेहरे पर जोकर का मास्क लगाकार बैंक और अन्य जगहों से डकैती को अंजाम दिलवाता है। स्पैनिश के अलावा इस सीरीज को हिंदी सहित अन्य कई भाषाओं में भी काफी पसंद किया गया है। 

टॉप सीरीज में है शुमार

मनी हाइस्ट की लोकप्रियता का अंदाजा आप इसकी आईएमडीबी रेटिंग के जरिए आसानी से लगा सकते हैं। आईएमडीबी की तरफ से मनी हाइस्ट को 8.2/10 की धांसू रेटिंग मिली है और यही वजह है कि ये वेब सीरीज दुनिया की टॉप की वेब सीरीज में से एक है। 

यह भी पढ़ें- आ गई डेट! OTT पर तहलका मचाने आ रही Dhurandhar 2, मई में इस दिन रिलीज होगा 'रॉ और अनदेखा' वर्जन