Maja Ma Teaser Out: अपने डांस से फिर धड़कनें बढ़ाने आ रही हैं माधुरी दीक्षित, इस दिन आएगा ट्रेलर
Maja Ma Teaser Out धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित फेम गेम के बाद एक बार फिर से अपनी ओटीटी रिलीज फिल्म मजा मा के साथ जल्द ही दर्शकों के बीच लौट रही हैं। हाल ही में अमेजन प्राइम वीडियो रिलीज इस फिल्म का टीजर रिलीज किया गया।
नई दिल्ली, जेएनएन। Maza Ma Teaser Out: डांसिंग क्वीन माधुरी दीक्षित एक बार फिर से अपने फैंस के दिलों की धडकनें बढ़ाने के लिए आ रही हैं । नेटफ्लिक्स की 'फेम गेम' सीरीज के बाद अब उनकी दूसरी ओटीटी फिल्म 'मजा मा' जल्द ही रिलीज होने वाली है। फिल्म के पोस्टर और पहले गाने के बाद अब हाल ही में फिल्म का टीजर रिलीज किया गया है। इस छोटे से टीजर में माधुरी दीक्षित के अलावा फिल्म की दूसरी स्टारकास्ट की भी एक झलक दिखाई गई और साथ ही 'मजा मा' के ट्रेलर रिलीज से भी पर्दा उठाया गया।
मजा मा के टीजर में माधुरी दीक्षित का दिखा खूबसूरत अवतार
माधुरी दीक्षित स्टारर 'मजा मा' के 41 सेकंड का ये टीजर बहुत ही धमाकेदार और कलरफुल है। इस टीजर की शुरुआत में माधुरी दीक्षित अपने डांस स्टेप्स दिखाती नजर आ रही हैं। इसके अलावा फिल्म में माधुरी के बेटे का किरदार निभा रहे ऋत्विक भौमिक और बरखा बिष्ट की सगाई की एक झलक भी इस टीजर में देखने को मिली। ऋत्विक और भौमिक की शादी का निमंत्रण देते हुए फिल्म की ट्रेलर रिलीज डेट का भी मेकर्स ने खुलासा किया। माधुरी दीक्षित स्टारर इस फिल्म का ट्रेलर 22 अगस्त 2022 को ऑडियंस के सामने आएगा।
अमेजन प्राइम वीडियो पर इस दिन रिलीज होगी 'मजा मा'
माधुरी दीक्षित इस फिल्म में पहली बार बधाई हो एक्टर गजराज राव के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करती हुई नजर आएंगी। यह फिल्म 6 अक्टूबर 2022 को नवरात्री फिल्म फेस्टिवल के शुभ अवसर पर अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। हाल ही में फिल्म का गाना 'बूम पड़ी' है रिलीज किया गया था, जिसमें माधुरी दीक्षित डांडिया खेलती हुई नजर आ रही हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म में धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित बिलकुल ही अलग अंदाज में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में इन दोनों के अलावा सृष्टि श्रीवास्तव, रजित कपूर, शीबा चड्ढा, सिमोन सिंह, मल्हार ठाकर और निनाद कामत जैसे कलाकार फिल्म में अहम किरदार में नजर आएंगे। फिल्म निर्देशन आनंद तिवारी ने किया है।
यह भी पढ़ें: Maja Ma Song Out: माधुरी दीक्षित के साथ डांडिया खेलने के लिए हो जाइये तैयार, आउट हुआ 'मजा मा' का पहला गाना