Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Lock UPP: स्वामी चक्रपाणी को नहीं समझ आया कंगना रनोट का रियलिटी शो, कहा- 'दिखने के लिए लड़ते हैं लोग'

    By Anand KashyapEdited By:
    Updated: Wed, 09 Mar 2022 09:06 AM (IST)

    चक्रपाणी महाराज पिछले हफ्ते अभिनेत्री कंगना रनोट का रियलिटी शो लॉक अप से निकल गए हैं। शो से निकलने के बाद अब उन्होंने शो के लेकर बड़ा बात की हैं। चक्र ...और पढ़ें

    Hero Image
    लॉक अप के एक्स कंटेस्टेंट स्वामी चक्रपाणी महाराज, Instagram : altbalaji

    नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनोट का रियलिटी शो लॉक अप इन दिनों कई वजहों से खबरों में बना हुआ है। इस शो में बहुत से कंटेस्टेंट्स ऐसे भी हैं जो अपनी निजी जिंदगी को बारे में हैरान कर देने वाले खुलासे करते रहते हैं। पिछले हफ्ते लॉक अप में पहला एविक्शन हुआ, जिसमें स्वामी चक्रपाणी महाराज कंगना रनोट के शो से बाहर हो गए हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लॉक अप से बाहर आने के बाद अब चक्रपाणी महाराज ने शो से निकलने की वजह का खुलासा किया है। लॉक अप से निकलने के बाद स्वामी चक्रपाणी महाराज ने अंग्रेजी वेबसाइट इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने शो से जुड़े अपने अनुभवों को शेयर किया। स्वामी चक्रपाणी महाराज का कहना है कि उन्हें कंगना रनोट के इस शो का फॉर्मेट समझ ही नहीं आया।

    उन्होंने कहा है कि जब वह पहली बार शो में गए तो उन्हें लगा कि एक ही छत के नीचे इतने सारे लोगों के एक साथ रहने से वह वहां फिट नहीं होंगे। स्वामी चक्रपाणी महाराज ने कहा, 'मैं एक ऐसा इंसान हूं जो एकांत में रहता है। मैं इतने सारे लोगों के साथ एक ही छत के नीचे कभी नहीं रहा हूं। इसके अलावा मुझे इस शो की कोई समझ नहीं है, हो सकता है कि मैं अपनी पहचान बनाने में नाकामयाब रहा हूं'।

    स्वामी चक्रपाणी महाराज, 'ईमानदारी से कहूं तो यह मेरे लिए आश्चर्य की बात थी जब मैंने लोगों को कैमरों से बात करते या दिखने के लिए लड़ते देखा। मुझे अक्सर आश्चर्य होता है कि क्या कोई हमें देख भी रहा है।' इसके अलावा स्वामी चक्रपाणी महाराज ने कंगना रनोट के शो को लेकर और ढेर सारी बातें की हैं। आपको बता दें कि कंगना रनोट के नए शो लॉक अप में पहला वीकेंड काफी धमाकेदार रहा। कंगना ने जहां कुछ कंटेस्टेंट्स की जमकर क्लास लगाई, वहीं कुछ की दर्दभरी कहानी दुनिया को पता चली।

    लॉक अल से सनडे एपिसोड में स्वामी चक्रपाणि महाराज को विदाई दे दी गई। स्वामी जी शो से बाहर जाने वाले पहले कंटेस्टेंट हैं। अब कंगना रनोट की जेल में 12 कंटेस्टेंट्स बचे हैं। 27 फरवरी को कंगना रनोट के इस शो का आगाज हुआ है। जिसमें सभी कंटेस्टेंट्स को दर्शकों से रूबरू करवाया गया था। इन कंटेस्टेंट्स को 10 हफ्ते के लिए लॉक कर दिया जाएगा और उन्हें बुनियादी जरूरतों के लिए लड़ना होगा।