Kohrra Season 2 OTT Release: दिमाग के पुर्जे खोल देगी क्राइम थ्रिलर, मोना सिंह और बरुण सोबती खंगालेंगे सच
मिस्ट्री थ्रिलर सीरीज 'कोहरा' (Kohrra) का दूसरा सीजन 11 फरवरी को नेटफ्लिक्स पर आ रहा है। पहले सीजन की सफलता ...और पढ़ें

कोहरा के एक सीन में वरुण सोबती और मोना सिंह (फोटो-यूट्यूब स्क्रीनग्रैब)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। फैंस की फेवरेट और मच अवेटेड मिस्ट्री थ्रिलर ड्रामा सीरीज 'कोहरा' (Kohrra Season 2) अपने नए सीजन के साथ वापसी कर रही है। मोना सिंह और वरुण सोबती इसमें मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। 2023 जुलाई में इसका पहला पार्ट आया था और दर्शकों ने इसे खूब प्यार दिया था।
पहले पार्ट को मिला था खूब प्यार
सीजन 1 में 6 एपिसोड दिखाए गए थे। यह कहानी पंजाब के ग्रामीण परिवेश में एक एनआरआई (NRI) की हत्या के इर्द-गिर्द बुनी गई थी, जिसकी जांच पुलिस अधिकारी बलबीर सिंह (सुविंदर विक्की) और अमरपाल गरुंडी (बरुण सोबती) करते हैं। पहले सीजन की अपार सफलता के बाद दर्शकों को पार्ट 2 से काफी ज्यादा उम्मीदें थीं और अब सीजन 2 का भी ट्रेलर आ चुका है।
यह भी पढ़ें- Netflix पर छाई 13 साल पुरानी फिल्म, 2 घंटे 14 मिनट की कहानी है कॉमेडी से भरपूर
रिलीज हुए पहले सीजन की अपार सफलता के बाद, दर्शकों को 'कोहरा' सीजन 2 से काफी उम्मीदें हैं। ऑडियंस इस सीरीज को हिंदी और पंजाबी में देख सकेंगे।
क्या होगी इस बार की कहानी?
यह क्राइम ड्रामा सब-इंस्पेक्टर अमरपाल गरुंडी (बरुण सोबती) के साथ वापसी करेगी जो जगराना में अपने पुराने घर से दूर, नई सब-इंस्पेक्टर धनवंत कौर (मोना सिंह) के साथ नए केस की जांच में जुटेंगे। धनवंत कौर संयमित, व्यवस्थित और जरूरत पड़ने पर दृढ़ हैं, जो उन्हें गरुंडी के अधिक सहज और स्वाभाविक व्यक्तित्व के बिल्कुल विपरीत बनाती हैं।
धनवंत कौर का पति चार दिनों से लापता है। इस बीच उन्हें प्रीत बाजवा नाम की एक महिला का मामला सौंपा जाता है, जिसका शव उसके भाई के खलिहान में मिलता है। धनवंत पूरे डेडिकेशन के साथ ये केस सुलझाने की कोशिश करती है। जैसे-जैसे वो हत्या के पीछे का कारण जानने की कोशिश करती है, चीजें और भी जटिल होती जाती हैं। क्या वह इस मामले को सुलझाकर अपने पति को ढूंढ पाएगी ये सीरीज का मुख्य प्वाइंट है? सीजन 2 अगले महीने 11 फरवरी को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।
