विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Kerala Crime Files Released: रिलीज हुई मलयालम क्राइम ड्रामा सीरीज 'द केरल फाइल्स', जानें कब और कहां देखें

By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
Published: Fri, 23 Jun 2023 05:58 PM (GMT+05:30)

Malayalam Suspense Drama Kerala Crime Files Release मलयामल क्राइम ड्रामा सीरीज चर्चा में बनी हुई है। हाल ही में सीरीज ...और पढ़ें

Malayalam Suspense Drama Kerala Crime Files Released, Instagram
Malayalam Suspense Drama Kerala Crime Files Released, Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। Malayalam Suspense Drama Kerala Crime Files Released: मलयालम सीरीज द केरल फाइल्स के ट्रेलर रिलीज के बाद से ही दर्शक रिलीज का इंतजार कर रहे थे। शुक्रवार को सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम कर दी गई है। सीरीजी का थ्रिल और सस्पेंस लोगों को पसंद आ रहा है।

केरल क्राइम फाइल्स को 6 भाषाओं में रिलीज की गई है। इनमें मिल, तेलुगु, मलयालम, हिंदी, कन्नड़, बंगाली और मराठी शामिल है। सीरीज केरल के पृष्ठभूमि के साथ एक क्राइम ड्रामा कहानी है। केरल क्राइम फाइल्स में लाल और अजु वर्गीज लीड रोल में हैं।

कहां देखें सीरीज ?

केरल क्राइम फाइल्स को 23 जून को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम कर दिया गया है। सीरीज एक रोमांचक और थ्रिलिंग अनुभव देने वाली है। शुक्रवार को ओटीटी प्लेटफॉर्म ने सीरीज का एक वीडियो शेयर किया है।

नया वीडियो आया सामने

केरल क्राइम फाइल्स के वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है, "सब-इंस्पेक्टर मनोज और उनकी टीम के साथ पीछा करने के रोमांच का अनुभव करें। इस दिलचस्प हत्या के रहस्य में उनका एकमात्र सुराग - एक फर्जी पता है। केरल क्राइम फाइल्स अब डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर मलयालम, तमिल, हिंदी, तेलुगु, कन्नड़, बंगाली और मराठी में स्ट्रीम हो रही है। KCF के रहस्य का हिस्सा बनिए!"

View this post on Instagram

A post shared by Disney+ Hotstar Malayalam (@disneyplushotstarmalayalam)

क्या है सीरीज की कहानी  ?

केरल क्राइम फाइल्स सस्पेंस और रहस्य से भरपूर क्राइम इंवेस्टिगेशन की कहानी के इर्द-गिर्द घूमती है। सीरीज का थ्रिल दर्शकों को अपनी सीटों पर टिके रहने के लिए मजबूर करती है। केरल क्राइम फाइल्स ओटीटी प्लेटफॉर्म की मलयालम में पहली ओरिजिनल बेव सीरीज है। सीरीज के मेकर्स ने प्रोडक्शन लेवल पर बिना किसी समझौते के इसे बनाया है। इसके साथ ही क्वालिटी में भी कोई समझौता नहीं किया गया है।

View this post on Instagram

A post shared by Disney+ Hotstar Malayalam (@disneyplushotstarmalayalam)

सीरीज के मेकर्स

द केरल फाइल्स को राहुल रिजि नायर ने बनाया है। वहीं, अहमद खबीर ने सीरीज को निर्देशित किया है। द केरल फाइल्स की कहानी आशिक ऐमार ने लिखी है, जबकि सिनेमैटोग्राफी जितिन स्टेनिस्लॉस द्वारा की गई है। सीरीज में देवकी राजेंद्रन, नवास वल्लीकुन्नू, संजू, झिन्ज शान और रूथ भी अहम भूमिकाओं में हैं।