Move to Jagran APP

Amazon Prime Video का बिग सरप्राइज़! जॉन अब्राहम और इमरान हाशमी की फ़िल्म 'मुंबई सागा' हुई स्ट्रीम

मुंबई सागा 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी यानी थिएटर रिलीज़ के लगभग सवा महीने बाद फ़िल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आ रही है। कोरोना वायरस की दूसरी लहर के बढ़ते प्रकोप के बीच कई राज्यों में सिनेमाघर बंद कर दिये गये हैं।

By Manoj VashisthEdited By: Published: Mon, 26 Apr 2021 07:12 PM (IST)Updated: Tue, 27 Apr 2021 07:47 AM (IST)
Amazon Prime Video का बिग सरप्राइज़! जॉन अब्राहम और इमरान हाशमी की फ़िल्म 'मुंबई सागा' हुई स्ट्रीम
Johb Ahraham and Emraan Hashmi on Mumbai Saga Poster. Photo- Twitter

नई दिल्ली, जेएनएन। सोमवार (26 अप्रैल) को अमेज़न प्राइम वीडियो ने अपने सब्सक्राइबर्स को एक बड़ा सरप्राइज़ दिया। प्लेटफॉर्म ने अचानक घोषणा कर दी कि जॉन अब्राहम और इमरान हाशमी की फ़िल्म मुंबई सागा 27 अप्रैल को अमेज़न प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम कर दी गई है।

loksabha election banner

बता दें, मुंबई सागा 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी, यानी थिएटर रिलीज़ के लगभग सवा महीने बाद फ़िल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आ रही है। कोरोना वायरस की दूसरी लहर के बढ़ते प्रकोप के बीच कई राज्यों में सिनेमाघर बंद कर दिये गये हैं। मुंबई सागा का निर्देशन संजय गुप्ता ने किया है और फ़िल्म में जॉन अब्राहम गैंगस्टर के रोल में हैं। वहीं, इमरान हाशमी पुलिस अफ़सर बने हैं, जो एनकाउंटर स्पेशलिस्ट है। जॉन और इमरान पहली बार पर्दे पर आमने-सामने आये हैं। 

मुंबई सागा में काजल अग्रवाल, सुनील शेट्टी, महेश मांजरेकर, प्रतीक बब्बर, रोहित रॉय, अमोल गुप्ते, समीर सोनी, गुलशन ग्रोवर और अंजना सुखानी विभिन्न किरदारों में नज़र आ रहे हैं। अमेज़न प्राइम द्वारा जारी स्टेटमेंट में कहा गया है कि फ़िल्म भारत समेत 240 देशों में स्ट्रीम की जाएगी। 

फ़िल्म में जॉन के किरदार का नाम अमर्त्य राव और इमरान के किरदार का नाम विजय सावरकर है। इसकी कहानी 90 के दौर में सेट है, जब मुंबई का नाम बॉम्बे था। बता दें, साल 2021 में रिलीज़ हुई तकरीबन सभी फ़िल्में ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर आ चुकी हैं।

हाल ही में राम प्रसाद की तेरहवीं नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम कर दी गयी, जो पहली जनवरी को सिनेमाघरों में आयी थी। मैडम चीफ मिनिस्टर 22 जनवरी को सिनेमाघर में आयी थी, जो अब नेटफ्लिक्स पर आ चुकी है। 19 फवरी को रिलीज़ हुई ट्यूज़डेज़ एंड फ्राइडेज़ नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ हो चुकी है और इंडिया में टॉप 10 फ़िल्मों में शामिल है। 

जाह्नवी कपूर, राजकुमार राव औप वरुण शर्मा की रूही भी नेटफ्लिक्स पर आ चुकी है। यह फ़िल्म 11 मार्च को थिएटर्स में आयी थी। परिणीति चोपड़ा की साइना पिछले हफ़्ते अमेज़न प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम कर दी गयी। बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल की यह बायोपिक 26 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.