Jamtara Trailer 2: पटना से आएगा फोन, उठाएगा नहीं वर्ना हो जाएगा...
Jamtara Trailer 2 इस ट्रेलर को देखकर लग रहा है कि इस मामला काफी शानदार होने वाला है।इसमें झारखंड के जिले जामताड़ा के क्राइम को डिकोड किया गया है।
नई दिल्ली, जेएनएन। नेटफ्लिक्स 'घोस्ट स्टोरीज़' के बाद दूसरी सीरीज़ लेकर आने को तैयार हो गया है। इस बार मामला क्राइम और पुलिस का है। इसमें कुछ फोन कॉल्स भी हैं, जो काफी खतरनाक है। वेब सीरीज़ 'जामताड़ा: सबका नंबर आएगा' का दूसरा ट्रेलर रिलीज़ कर दिया गया है। इस ट्रेलर को देखकर लग रहा है कि इस बार मामला काफी शानदार होने वाला है। इसमें झारखंड के जिले जामताड़ा के क्राइम को डिकोड किया गया है।
दूसरे ट्रेलर में दिखया गया है कि कैसे जामताड़ा में एटीएम और ऑनलाइन फ्रॉड का कांड शुरू हुआ है। ट्रेलर में पुलिस की जांच और क्राइम की शुरुआत दिखाई गई है। दिखाया गया है कि पहले कुछ बच्चे इस क्राइम की शुरुआत करते हैं। इसके बाद धीरे-धीरे बड़े खिलाड़ी शामिल हो जाते हैं। साल भर में 50 लाख की लूट और जामताड़ा में बढ़ते क्राइम की सुर्खियों को भी जगह दी गई है। इसके अलावा कुछ शानदार डायलॉग्स भी ट्रेलर में सुनाई देते हैं।
बात दें कि 'जामताड़ा: सबका नंबर आएगा' सच्ची घटना से प्रेरित वेब सीरीज है। साल 2012- 2013 के करीब झारखंड के जामताड़ा जिले में साइबर क्राइम की शुरुआत हुई। इसके बाद धीरे-धीरे काफी बढ़ोतरी हो गई। हालात यह हुए कि इसे देश का साइबर क्राइम हब कहा जाने लगा। एटीएम के जरिए लोगों से करोड़ों में लूट हुई। कुछ साल पहले पुलिस इस मामले में सक्रिय हुई और काफी गिरफ्तारियां भी हुईं।
वेब सीरीज़ का ट्रेलर देखकर लगता है कि इस कहानी को संजीदगी से बुना गया है। वेब सीरीज़ को सौमेंद्र पोधी ने डायरेक्ट किया है। इससे पहले वह मनोज वाजपेयी के साथ फ़िल्म भी बना चुके हैं। 'बुधिया सिंह बॉर्न टू रन' के लिए सौमेंद्र को नेशनल अवॉर्ड भी मिल चुका है। यह वेब सीरीज़ 10 जनवरी को रिलीज़ होगी। इसके बाद देखना होगा कि यह दर्शकों को कितना पसंद आती है।