Move to Jagran APP

Top IMDB Rated Films: सोनी लिव की 'राम सिंह चार्ली' सबसे अधिक रेटिंग वाली फ़िल्मों में शामिल

IMDB Rating लीजेंडरी फ़िल्ममेकर और एक्टर चार्ली चैपलिन से प्रेरित यह राम सिंह हर मुश्किल परिस्थिति में भी मुस्कुराना का हुनर रखता है। राम सिंह चार्ली लोकप्रिय नाटक पर आधारित है।

By Manoj VashisthEdited By: Published: Mon, 14 Sep 2020 06:04 PM (IST)Updated: Tue, 15 Sep 2020 07:31 AM (IST)
Top IMDB Rated Films: सोनी लिव की 'राम सिंह चार्ली' सबसे अधिक रेटिंग वाली फ़िल्मों में शामिल
Top IMDB Rated Films: सोनी लिव की 'राम सिंह चार्ली' सबसे अधिक रेटिंग वाली फ़िल्मों में शामिल

नई दिल्ली, जेएनएन। देश में कोरोना वायरस पैनडेमिक के दौरान ओटीटी कंटेंट की लोकप्रियता में काफ़ी इजाफ़ा हुआ और इस दौरान अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर कई बेहतरीन फ़िल्में और वेब सीरीज़ आयीं, जिन्हें दर्शकों ने काफ़ी पसंद किया। ऐसी ही फ़िल्मों में सोनी लिव पर आयी राम सिंह चार्ली शामिल है, जो अब IMDb की 2020 में सबसे अधिक पसंद की जाने वाली फ़िल्मों में शामिल हो गयी है। 

loksabha election banner

राम सिंह चार्ली 28 अगस्त को सोनी लिव पर रिलीज़ की गयी थी। फ़िल्म को आईएमडीबी पर यूज़र्स ने 8.1 रेटिंग दी है। यह रेटिंग दर्शकों के 650 वोटों के आधार पर तय की गयी है। राम सिंह चार्ली को नितिन कक्कड़ ने निर्देशित किया है। फ़िल्म में कुमुद मिश्रा, दिव्या दत्ता, आकाश खुराना और फारूख सीयर ने मुख्य किरदार निभाये हैं।

राम सिंह चार्ली एक बेहद लोकप्रिय नाटक पर आधारित है। इसकी कहानी एक ऐसे शख़्स के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने सर्कस को फिर से ज़िंदा करने के लिए जी-जान एक कर देता है। लीजेंडरी फ़िल्ममेकर और एक्टर चार्ली चैपलिन से प्रेरित यह राम सिंह हर मुश्किल परिस्थिति में भी मुस्कुराना का हुनर रखता है। फ़िल्म एक ऐसे कलाकार के जज़्बे को सामने लाती है, जो बिज़नेस के लिए अपनी कला से समझौता नहीं करता।

फ़िल्म में राम सिंह का किरदर बेहतरीन कलाकार कुमुद मिश्रा ने निभाया है। फ़िल्म के लेखन टीम में नितिन कक्कड़ और शारिब हाशमी शामिल हैं। शारिब, नितिन की फ़िल्म फ़िल्मिस्तान में लीड रोल निभा चुके हैं। इसके बाद अब वो द फैमिलीमैन 2 में नज़र आएंगे। वरुण गुप्ता क्रिएटिव प्रोड्यूसर हैं।

इस साल ओटीटी पर रिलीज़ हुई फ़िल्मों में सबसे अधिक रेटिंग सुशांत सिंह राजपूत की दिल बेचारा को मिली है, जिसे दर्शकों ने 8.8 रेटिंग दी। वहीं आलिया भट्ट, संजय दत्त और आदित्य रॉय कपूर की सड़क 2 को सबसे ख़राब रेटिंग्स मिलीं। दर्शकों ने फ़िल्म को 1.1 रेटिंग दी थी। दोनों ही डिज़्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज़ हुई थीं। नेटफ्लिक्स पर आयी बॉबी देओल की क्लास ऑफ़ 83 को 5.9 रेटिंग मिली है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.