WATCH Movies Online: सिनेमाघरों में नहीं देख पाए फ़िल्में, तो अब मोबाइल स्क्रीन पर देखें ये मूवीज़
WATCH Movies Online लाल कप्तान अमेजन प्राइम पर आई है तो स्काई इज पिंक नेटफ्लिक्स पर मौजूद है। उम्मीद है कि जल्द और बड़ी फ़िल्म ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर आ जाएंगी।
नई दिल्ली, जेएनएन। Hit Movies Available On Online: पिछले कुछ महीनों में कई नई फ़िल्में एक साथ रिलीज़ हुईं। ऐसे में हो सकता है कि आपने कोई फ़िल्म मिस कर दी हो। अब कुछ ऐसी ही फ़िल्में मोबाइल स्क्रीन पर आ गई हैं। सैफ़ अली ख़ान की 'लाल कप्तान'और प्रियंका चोपड़ा की 'द स्काई इज़ पिंक' रिलीज़ हुई हैं। दोनों ही फ़िल्में अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज़ हुई हैं। जहां लाल कप्तान अमेजन प्राइम पर आई है, तो स्काई इज पिंक नेटफ्लिक्स पर मौजूद है।
लाल कप्तान
इस साल की सैफ़ अली ख़ान की सबसे अलग हटके फ़िल्म लाल कप्तान आई थी। 18 अक्टूबर को यह सिनेमाघरों में आई। फ़िल्म में सैफ़ अली के लुक को लेकर काफी चर्चा हो रही थी। हालांकि, जब फ़िल्म थिएटर्स में उतरी, तो दर्शक नदारद रहे। एक बार फ़िर सैफ़ अली को उम्मीदों को झटका लगा। वैसे फ़िल्म लीक से हटकर है, जिसमें सैफ़ एक नागा साधु का किरदार निभा रहे हैं। फिलहाल यह फ़िल्म अमेज़न प्राइम पर मौजूद है।
द स्काई इज़ पिंक
'द स्काई इज़ पिंक' के साथ प्रियंका चोपड़ा ने तीन साल बाद वापस बॉलीवुड में कदम रखा। शोनाली बोस डायरेक्टेड इस फ़िल्म में प्रियंका के साथ फ़रहान अख़तर और ज़ायरा वसीम ने स्क्रीन शेयर किया है। इसमें एक ऐसे कपल की कहानी दिखाई गई है, जो अपनी बेटी की लाइलाज बीमारी को लेकर परेशान हैं। इस फ़िल्म को भारत में 13 सितंबर, 2019 को रिलीज़ किया गया। वहीं, वर्ल्ड वाइड इसका प्रीमियर 11 अक्टूबर को हुआ। फ़िल्म को बॉक्स ऑफ़िस पर उतनी सफलता नहीं मिली जितनी उम्मीद की जा रही थी। अभी यह नेटफ्लिक्स पर मौजूद है।
इन फ़िल्मों के अलावा नेटफ्लिक्स पर 'जोया फ़ैक्टर' और 'आर्टिकल 15' मौजूद है। वहीं, अमेज़न प्राइम वीडियो पर वॉर, प्रस्थानम, बाटला हाउस, भारत और कबीर सिंह जैसी इस साल की बड़ी फ़िल्में भी स्ट्रीम की गई हैं। वहीं, आयुष्मान की बड़ी हिट 'ड्रीम गर्ल' जी-5 पर उपलब्ध है। हॉटस्टार पर अक्षय कुमार स्टारर 'मिशन मंगल' भी हाल ही में स्ट्रीम की गई है। उम्मीद है कि जल्द और बड़ी फ़िल्म ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर आ जाएंगी।
(Photo Credit- Mid-Day)