Move to Jagran APP

Happy Birthday Manoj Bajpayee: 'बैंडिट क्वीन' से लेकर 'अलीगढ़' तक, ऑनलाइन देखिए मनोज बाजपेयी की जबरदस्त फ़िल्में

Happy Birthday Manoj Bajpayeeमनोज बाजपेयी की कुछ फ़िल्में हैं जिनमें उन्होंने जबरदस्त एक्टिंग की है। जब देश में लॉकडाउन है और आप घर के अंदर हैं तो इन्हें देख सकते हैं...

By Rajat SinghEdited By: Published: Thu, 23 Apr 2020 11:30 AM (IST)Updated: Thu, 23 Apr 2020 12:53 PM (IST)
Happy Birthday Manoj Bajpayee: 'बैंडिट क्वीन' से लेकर 'अलीगढ़' तक, ऑनलाइन देखिए मनोज बाजपेयी की जबरदस्त फ़िल्में
Happy Birthday Manoj Bajpayee: 'बैंडिट क्वीन' से लेकर 'अलीगढ़' तक, ऑनलाइन देखिए मनोज बाजपेयी की जबरदस्त फ़िल्में

नई दिल्ली, जेएनएन। Happy Birthday Manoj Bajpayee: मनोज बाजपेयी बॉलीवुड के उन एक्टर्स में हैं, जिन्होंने अपनी काबिलियत के दम पर इस इंड्रस्टी में अपनी जगह बनाई है। आज यानी 23 अप्रैल को वह अपना जन्मदिन मना रहे हैं। ऐसे में हम आपके लिए कुछ सुझाव लेकर आए हैं। मनोज बाजपेयी की कुछ फ़िल्में हैं, जिनमें उन्होंने जबरदस्त एक्टिंग की है। जब देश में लॉकडाउन है और आप घर के अंदर हैं, तो ऑनलाइन इन फ़िल्मों को देख सकते हैं।

loksabha election banner

1. बैंडिट क्वीन- साल 1994 में शेखर कपूर ने एक जबरदस्त फ़िल्म बनाई। डकैत और बाद में राजनेता बनी फूलन देवी के ऊपर आधारित इस फ़िल्म ने खूब सुर्खियां बटोरी। फ़िल्म को नेशनल अवॉर्ड भी मिला। मनोज बाजपेयी को भी अपने करियर का पहला बड़ा ब्रेक भी इस फ़िल्म के जरिए ही मिला। उन्होंने मान सिंह का किरदार निभाया। इस किरदार ने उन्हें काफी हदतक पहचान भी दिलाई। यह फ़िल्म अभी यूट्यूब पर उपलब्ध है।

2. सत्या- एक दौर था, जब राम गोपाल वर्मा ने भारतीय सिनेमा को काफी हद तक बदला। उन्होंने मुंबई की गलियों की कहानी को अपने पर्दे पर उतारा। क्राइम की दुनिया की ऐसी ही कहानी है सत्या। साल 1998 में आई सत्या ने मनोज बाजपेयी को स्टार बनाने का काम किया। इस फ़िल्म में उन्होंने गैंगस्टर भीखू म्हात्रे का किरदार निभाया। शानदार एक्टिंग के लिए मनोज को बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का नेशनल अवॉर्ड भी मिला। सत्या अमेज़न प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है। 

3. शूल- राम गोपाल वर्मा के साथ मनोज बाजपेयी की एक और फ़िल्म आई। साल 1999 में रामू के निर्देशन में शूल बनी। मनोज बाजपेयी ईमानदार पुलिस वाले के किरदार में नज़र आए। बिहार की क्राइम दुनिया और राजनीति के इर्द-गिर्द बुनी गई इस फ़िल्म को लोगों ने खूब पसंद किया। इस फ़िल्म को भी बेस्ट फीचर फ़िल्म हिंद का नेशलन अवॉर्ड मिला। इसे आप यूट्यूब पर देख सकते हैं। 

4. पिंजर- साल 2003 में अमृता प्रीतम ने पिंजर फ़िल्म का लेखन किया। इस फ़िल्म को चंद्र प्रकाश द्विवेदी ने निर्देशित किया। भारत-पाक बंटवारे के समय में उपजे हालात पर बनी यह एक संवेदनशील फ़िल्म है। इस फ़िल्म में जबरदस्त एक्टिंग के लिए मनोज बाजपेयी को स्पेशल ज्यूरी का नेशलन अवॉर्ड मिला। यह फ़िल्म अमेज़न प्राइम वीडियो पर मौजूद है। 

5. 1971- पीयूष मिश्रा की कहानी। अमृत सागर का निर्देशन। मनोज बाजपेयी, कुमुद मिश्रा, रवि किशन, दीपिक डोबरियाल और मानव कौल की एक्टिंग। इन सबको मिलाकर फ़िल्म बनी 1971। इस फ़िल्म में पाकिस्तान में बंद युद्धबंदियों की कहानी दिखाई गई। इस फ़िल्म को भी बेस्ट फीचर फ़िल्म हिंद का नेशलन अवॉर्ड मिला। फ़िल्म को हाल ही में यूट्यूब पर अपलोड किया गया है, जहां उसे जबरदस्त दर्शक मिल रहे हैं। 

6. गैंग्स ऑफ़ वासेपुर- साल 2019 में द गार्जियन ने सदी बेहतरीन 100 फ़िल्मों की लिस्ट जारी की। इसमें सिर्फ एक भारतीय फ़िल्म को जगह मिली। वो फ़िल्म है अनुराग कश्यप की गैंग्स ऑफ़ वासेपुर। साल 2012 में आई इस कल्ट फ़िल्म के दो पार्ट हैं। पहले पार्ट में मनोज बाजपेयी अहम भूमिका में हैं। झारखंड के क्राइम पर बनी इस फ़िल्म में मनोज बाजपेयी ने सरदार ख़ान का किरदार निभाया है। यह फ़िल्म भी यूट्यूब पर मौजूद है। 

7. स्पेशल 26- एक्टिंग के दम पर मनोज बाजपेयी उस दौर में आ चुके हैं, जब वह बड़ी कार्मशियल फ़िल्में भी करते हैं। स्पेशल 26 उन्हीं में से एक है। अक्षय कुमार स्टारर इस फ़िल्म में मनोज बाजपेयी एक बार फिर पुलिस वाले की भूमिका में नज़र आए। इस फ़िल्म को क्रिटिक्स के अलावा बॉक्स ऑफ़िस पर भी सराहना मिली। यह फिलहाल नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है।

8. अलीगढ़- मनोज बाजपेयी ने अपने फ़िल्म करियर में कई बेहतरीन किरदारों को निभाया। उनमें से ही एक है अलीगढ़ में प्रोफेसर रामचंद्र सिरसा का किरदार। साल 2015 में आई फ़िल्म बायोपिकल फ़िल्म अलीगढ़ को हंसल मेहता ने बनाया। सत्य घटना पर आधारित इस फ़िल्म को दुनिया भर के फ़िल्म फेस्टिवल्स में दिखाया गया। मनोज ने इसके जरिए वर्ल्ड वाइड सुर्खियां बटोरी। इस फ़िल्म को आप अमेज़न पर देख सकते हैं। 

9. बुधिया सिंह बॉर्न टू रन- साल 2106 में मनोज बाजपेयी ने एक और नेशनल अवॉर्ड विनिंग फ़िल्म की। उन्होंने सौमेंद्र पौधी की फ़िल्म बुधिया सिंह बॉर्न टू रन में कोच की भूमिका निभाई। इस फ़िल्म को बेस्ट चिल्ड्रैन फ़िल्म का नेशलन अवॉर्ड मिला। यह फ़िल्म नेटफ्लिक्स पर मौजूद है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.