फ़िल्म के बाद अब रिलीज़ हुआ 'गुलाबो-सिताबो' का नया गाना, लॉकडाउन में हो जाएगा लखनऊ दर्शन
इस गाने की बात है कि इममें अमिताभ-आयुष्मान की जोड़ी के अलावा लॉकडाउन में लखनऊ का वर्चुअल दर्शन हो जाएगा।
नई दिल्ली, जेएनएन। Kanjoos: शूजित सरकार की फ़िल्म गुलाबो सिताबो अमेज़न प्राइम वीडियो पर हाल ही में रिलीज़ हुई है। फ़िल्म के रिलीज़ के बाद से अमिताभ बच्चन और आयुष्मान खुराना की जोड़ी और अभियन की चर्चा हो रही है। फ़िल्म रिलीज़ के बाद अब इसका एक नया गाना रिलीज़ हुआ है। इस गाने की ख़ास बात है कि इममें अमिताभ-आयुष्मान की जोड़ी के अलावा लॉकडाउन में लखनऊ का वर्चुअल दर्शन हो जाएगा।
कंजूस नाम के इस गानो को ज़ी-म्यूज़िक के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है। गाने के बोल काफी मज़ेदार हैं। गाने के बोल के अलावा वीडियो भी काफी ख़ास लग रहा है। इसमें लखनऊ की कुछ ख़ासियतों को बारीकी से फ़िल्माया गया है। इसमें लखनऊ ख़ाने के जायके को दिखाया गया है। बिरयानी, कचौरी, चाट और निहारी जैसे चीजें। इसके अलावा लखनऊ की गलियां भी दिख जाती हैं।
गाने को मीका सिंह ने गाया है। उनकी आवाज़ इस गाने में बख़ूबी शूट हो रही है। वहीं, गाने को शांतनु मोइत्रा ने कंपोज किया है। इसके मजेदार बोल को पुनीत शर्मा ने लिखा है। गाने में मख्ख़ीचूस और महा कंजूस नाम के दो किरदार हैं। मूलतः यह बाकें और मिर्जा हैं, लेकिन गाने में इन्हें अलग नाम दिया गया है।
आपको बता दें कि शूजित सरकार की इस फ़िल्म में लखनऊ की हेवली की कहानी दिखाई है। इस हवेली के लिए कई दावेदार आपस में लड़ाई कर रहे हैं। सबसे अज़ीज दुश्मन हैं मिर्जा शेख ( अमिताभ बच्चन) और बांके (आयुष्मान खुराना)। एक मकान मालिक है, तो दूसरा किरायेदार। दोनों के बीच जबरदस्त लड़ाई चल रही हैं। दोनों बेगम के मरने के बाद हवेली पर कब्जा करना चाहते हैं। इसके अलाव कुछ और भी दावेदार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। अब यह हवेली किसकी होती है, यह जानने के लिए फ़िल्म देखनी होगी।