विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Friday Releases: वीकेंड की बोरियत होगी खत्म, 11 फिल्मों-सीरीज के साथ OTT और थिएटर्स में मनोरंजन का डोज डबल

Published: Thu, 07 May 2026 04:12 PM (GMT+05:30)

शुक्रवार को 8 मई को ऐसी 11 फिल्में और सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म्स से लेकर सिनेमाघरों में आ रही हैं, जो ...और पढ़ें

इस शुक्रवार को रिलीज होंगी 11 फिल्में-सीरीज / फोटो- Jagran Photos

इस शुक्रवार को रिलीज होंगी 11 फिल्में-सीरीज / फोटो- Jagran Photos

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Friday New Releases: हर फ्राइडे का इंतजार सिने प्रेमियों को बड़ी ही बेसब्री के साथ होता है। ओटीटी से लेकर सिनेमाघरों में शुक्रवार को कई ऐसी बड़ी फिल्में और सीरीज दस्तक देती हैं, जिनके इंतजार में दर्शक न जाने कब से पलकें बिछाए बैठे रहते हैं।

मई के महीने का दूसरा शुक्रवार आने वाला है, लेकिन उससे पहले हम आपके लिए इस हफ्ते सिनेमाघरों (थिएटर्स) में रिलीज होने वाली फिल्मों और OTT पर दस्तक देने वाली सीरीज की पूरी लिस्ट लेकर हाजिर हो चुके हैं, ताकि आपके वीकेंड को बोरियत से बचाया जा सके। तो चलिए देर किस बात की, फटाफट से देखते हैं इस फ्राइडे रिलीज होने वाली सीरीज और फिल्मों की लिस्ट:

लुक्खे (Lukkhe)

चंडीगढ़ के बैकग्राउंड पर बनी 'लुक्खे' की कहानी दो महत्वाकांक्षी रैपर्स की दुश्मनी पर बेस्ड है, जिनका सपना कब उनका ऑब्सेशन बन जाता है, पता ही नहीं चलता। इस कारण आर्टिस्ट के पैशन और निजी दुश्मनी के बीच की लाइन धुंधली (फेड) हो जाती है। इस सीरीज से रैपर 'किंग' ओटीटी की दुनिया में डेब्यू कर रहे हैं। सीरीज में उनके साथ पलक तिवारी भी दिखाई देंगी।

रिलीज डेट- 8 मई
प्लेटफॉर्म- अमेजन प्राइम वीडियो
जॉनर- म्यूजिकल एक्शन ड्रामा

यह भी पढ़ें- Friday Releases: पॉपकॉर्न रखें तैयार! इस फ्राइडे OTT- थिएटर्स में मनोरंजन होगा डबल, 10 फिल्में-सीरीज देंगी दस्तक

नो प्लेस टू बी सिंगल (No Place to be Single)

फेलिसिया किंग्सले की नॉवेल पर आधारित 'नो प्लेस टू बी सिंगल' की कहानी टस्कनी के बेल्वेडेरे इन चियान्टी शहर की है। यह एक इटालियन रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है, जिसकी कहानी एलिस बेनेटी के इर्द-गिर्द घूमती है। एलिस एक सिंगल मदर है, जिसकी परफेक्ट लाइफ में तब गड़बड़ होती है, जब वह अपने बचपन के दोस्त माइकल मिशेल डी'आर्सी से मिलती है। इस फिल्म में मैटिल्डे जिओली और क्रिस्टियानो कैकामो मुख्य भूमिका में हैं।

रिलीज डेट- 8 मई
प्लेटफॉर्म- अमेजन प्राइम वीडियो (Prime Video)
जॉनर- रोमांटिक कॉमेडी

एम.आई.ए (M.I.A)

साउथ फ्लोरिडा में अपने परिवार के ड्रग साम्राज्य को तबाह करने वाले एक क्रूर समूह से बचने के बाद 'टाइगर' जोंजे मियामी में अपनी नई दुनिया बसाती है। बदले की भावना मन में लिए, वह शहर की जगमगाती आपराधिक दुनिया में आगे बढ़ती है। वह बीतते वक्त के साथ काफी पावरफुल और क्रूर बन जाती है, जो अपने बदले के लिए कुछ भी कर सकती है।

रिलीज डेट- 8 मई
प्लेटफॉर्म- जियो हॉटस्टार (Jio Hotstar)
जॉनर- क्राइम थ्रिलर

माय रॉयल नेमेसिस (My Royal Nemesis)

यह कोरियन फैंटेसी रोमांटिक सीरीज ऐतिहासिक रहस्य और मॉडर्न दुनिया का एक अनोखा मिश्रण है। कांग डैन-शिम, जोसियन एरा की एक क्रूर उपपत्नी है, जो अपनी मौत को चकमा देकर वर्तमान सियोल में एक स्ट्रगलिंग एक्ट्रेस के रूप में संघर्ष कर रही है। क्योंकि वह दूसरी दुनिया में है, ऐसे में वह चा-से-ग्योन के साथ एक पैशनेट रोमांस में फंस जाती है।

रिलीज डेट- 8 मई
प्लेटफॉर्म- नेटफ्लिक्स (Netflix)
जॉनर- रोमांटिक ड्रामा

रिमार्केबली ब्राइट क्रीचर्स (Remarkably Bright Creatures)

शेल्बी वेन पेल्ट की बेस्ट सेलिंग नॉवेल पर बेस्ड 'रिमार्केबली ब्राइट क्रीचर्स' में टोवा सुलिवन की दिल छूने वाली कहानी दिखाई गई है। टोवा सुलिवन विधवा है और जिस एक्वेरियम में वह काम करती है, वहां उसकी मुलाकात मार्सेलस नाम के एक बेहद बुद्धिमान ऑक्टोपस से होती है, जिससे उसका अटैचमेंट हो जाता है। इस फिल्म में टोवा की इमोशनल, हीलिंग और कनेक्शन की जर्नी को दिखाया गया है।

रिलीज डेट- 8 मई
प्लेटफॉर्म- नेटफ्लिक्स
जॉनर - फिक्शन ड्रामा

डकैत (Dacoit)

10 अप्रैल को सिनेमाघरों में आई मृणाल ठाकुर, अनुराग कश्यप और अदिवी शेष स्टारर फिल्म 'डकैत' भी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर इस हफ्ते ही दस्तक देने जा रही है। इस फिल्म ने सिनेमाघरों में कुछ खास कलेक्शन नहीं किया था। कहानी एक ऐसे लड़के की है, जिसकी गर्लफ्रेंड उसे अपने भाई के कत्ल के इल्जाम में जेल भेज देती है और वह कुछ सालों के बाद बदला लेने वापस आता है।

रिलीज डेट- 8 मई
प्लेटफॉर्म- अमेजन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video)
जॉनर- रोमांटिक थ्रिलर

लव मॉकटेल 3 (Love Mocktail 3)

कन्नड़ 'लव मॉकटेल 3' भी साल 2022 में रिलीज हुई रोमांटिक ड्रामा फिल्म का अगला हिस्सा है, जो अब OTT प्लेटफॉर्म पर इस फ्राइडे को दस्तक देने जा रही है। मूवी की कहानी आदि की है, जो एक बच्चे को गोद लेता है और छोटी निधि के साथ उसका एक अटूट रिश्ता बन जाता है, जो उसके जीवन में खुशियां लाता है और टूटे दिल वाले आदि को बदल देता है।

रिलीज डेट- 8 मई
प्लेटफॉर्म- ZEE5
जॉनर- रोमांटिक ड्रामा

वाझा 2 (Vaazha II)

वाझा-2: बायोपिक ऑफ अ बिलियन ब्रोस साल 2026 में रिलीज हुई मलयालम भाषा की कमिंग-ऑफ-एज ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन सेविन एस.ए. ने किया है। यह 2024 में आई 'वाझा' का सीक्वल है। 2 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई यह फिल्म अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देने को तैयार है।

रिलीज डेट- 8 मई
प्लेटफॉर्म- जियो हॉटस्टार (Jio Hotstar)
जॉनर- कॉमेडी ड्रामा

भरतनाट्यम 2: मोहिनीअट्टम (Bharathanatyam 2: Mohiniyattam)

साल 2024 की रिलीज फिल्म 'भरतनाट्यम' का सीक्वल 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में आया था। यह एक डार्क कॉमेडी ड्रामा फिल्म है, जो अब सिनेमाघरों के बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म पर इस शुक्रवार को दस्तक देने जा रही है। फिल्म का निर्देशन कृष्णदास मुरली ने किया है। यह फिल्म मलयालम के अलावा हिंदी, तमिल, तेलुगु और कन्नड़ भाषाओं में रिलीज होगी।

रिलीज डेट- 8 मई
प्लेटफॉर्म- नेटफ्लिक्स (Netflix)
जॉनर- डार्क कॉमेडी

दादी की शादी (Dadi Ki Shaadi)

कपिल शर्मा की फिल्म 'दादी की शादी' 8 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्म में नीतू कपूर और कॉमेडियन कपिल शर्मा के अलावा रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी भी मुख्य भूमिका में नजर आ रही हैं, जो इस फिल्म से बड़े पर्दे पर डेब्यू कर रही हैं।

रिलीज डेट- 8 मई
प्लेटफॉर्म- थिएटर्स
जॉनर- कॉमेडी

कृष्णावतारम: पार्ट 1 हार्ट (हृदयम्) (Krishnavataram Part 1: The Heart)

सिद्धार्थ गुप्ता की फिल्म 'कृष्णावतारम: पार्ट 1 हार्ट' भी 8 मई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी, जिसमें भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं और उनकी जीवन यात्रा को निर्देशक हार्दिक गज्जर ने बड़ी ही खूबसूरती के साथ दिखाया है। फिल्म में सिद्धार्थ गुप्ता ने श्री कृष्ण का किरदार अदा किया है।

रिलीज डेट- 8 मई
प्लेटफॉर्म- थिएटर्स
जॉनर- माइथोलॉजी

यह भी पढ़ें- Friday Releases: पर्दे पर खौफनाक मंजर...OTT पर सस्पेंस, इस फ्राइडे रिलीज होंगी ये 7 शानदार फिल्में और सीरीज