Move to Jagran APP

Flop Movies Hit On OTT: सिनेमाघरों में फ्लॉप रहीं ये फिल्में अब OTT पर उड़ा रहीं गर्दा, लोग बोले- गलती कर दी

Flop Movies Hit On OTT थिएट्रिकल रिलीज के बाद फिल्में ओटीटी पर आ रही हैं। ऐसे में सवाल यह है कि सिनेमाघरों में ना चलने वाली फिल्में ओटीटी पर हिट क्यों हो रही हैं? जो दर्शक ओटीटी पर ये फिल्में देखते हैं वो सिनेमाघरों का रुख क्यों नहीं करते।

By Manoj VashisthEdited By: Published: Mon, 27 Jun 2022 05:01 PM (IST)Updated: Mon, 27 Jun 2022 08:23 PM (IST)
Flop Movies Hit On OTT: सिनेमाघरों में फ्लॉप रहीं ये फिल्में अब OTT पर उड़ा रहीं गर्दा, लोग बोले- गलती कर दी
Flop Movies Hit On OTT. Photo- Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। कहते हैं, इंसानों की तरह हर फिल्म की भी अपनी किस्मत होती है। कभी-कभी ऐसा होता है कि कोई फिल्म सिनेमाघरों में लगती है, मगर दर्शक उसे पूरी तरह नकार देते हैं और जब वही फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आती है तो सुपरहिट हो जाती है।

loksabha election banner

ओटीटी पर किसी फिल्म की सफलता का कोई ऐसा पैमाना नहीं है, जो तटस्थ हो। इसका दावा हर प्लेटफॉर्म खुद करता है। प्लेटफॉर्म बताता है कि फलां फिल्म को इतने घंटों की स्ट्रीमिंग मिली है या इतने व्यूज मिले हैं, जिसके आधार पर सफलता तय की जाती है, या फिर दर्शक सोशल मीडिया के जरिए बताते हैं कि उन्हें फिल्म कैसी लगी। इस आधार पर किसी फिल्म की सफलता आंकी जा सकती है।

अजय देवगन की फिल्म रनवे 34 गुजरे वीकेंड पर प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम कर गयी थी। ओटीटी पर आते ही यूजर्स इस पर टूट पड़े और सोशल मीडिया में फिल्म की जमकर तारीफ कर रहे हैं। कई यूजर्स ने ट्वीट्स लिखकर बताया कि फिल्म उन्हें कैसी लगी। रनवे 34, ईद के मौके पर 29 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म नहीं चली और करीब 32 करोड़ का कलेक्शन करके फ्लॉप रही। अजय देवगन, अमिताभ बच्चन और रकुलप्रीत ने मुख्य किरदार निभाये। कई यूजर्स तो यहां तक लिख रहे हैं कि उनसे गलती हो गयी, जो इस फिल्म को देखने सिनेमाघर नहीं गये।

शाहिद कपूर की जर्सी भी इसी कैटेगरी में आती है। जब यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी तो फ्लॉप रही थी। हालांकि, कई समीक्षकों ने फिल्म की तारीफ की थी, मगर फिल्म दर्शक इसे देखने सिनेमाघरों में नहीं गये। फिल्म 21 करोड़ के आस-पास ही जमा कर सकी। हालांकि, जब यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर आयी तो तमाम दर्शकों ने फिल्म को सराहा।

आयु्ष्मान खुराना की फिल्म अनेक 26 जून को नेटफ्लिक्स पर आ गयी। अनुभव सिन्हा निर्देशित यह फिल्म भी ओटीटी पर दर्शकों का ध्यान खींच रही है, मगर थिएटर्स में फिल्म बिल्कुल नहीं चली। अनेक 27 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई और फिल्म महज 7.50 करोड़ का कलेक्शन ही कर सकी थी। नॉर्थ-ईस्ट की सोशल और पॉलिटिकल समीकरण दिखाने वाली फिल्म को ओटीटी पर देखा जा रहा है।

रणवीर सिंह की फिल्म जयेशभाई जोरदार सिनेमाघरों में 13 मई को रिलीज हुई थी। फिल्म 17.50 करोड़ का कलेक्शन करके फ्लॉप रही थी। मगर, प्राइम वीडियो पर आने के बाद कई दर्शकों ने फिल्म देखी। 

जॉन अब्राहम की अटैक पार्ट-1 पहली अप्रैल को थिएटर्स में आयी थी और फ्लॉप रही। यह साइ-फाइ फिल्म महज 15 करोड़ का कलेक्शन ही कर सकी थी। जी5 पर फिल्म यह फिल्म 27 मई को रिलीज की गयी थी। ओटीटी पर आने के बाद जॉन की इस फिल्म को काफी पसंद किया गया और लोगों ने इसके सब्जेक्ट और विजुअल्स की तारीफ की। 

अमिताभ बच्चन की झुंड 4 मार्च को सिनेमाघरों में पहुंची तो इसे दर्शक नहीं मिले। फिल्म 17 करोड़ के आस-पास ही कमा सकी। बाद में जब यह फिल्म जी5 पर आयी तो दर्शक फिल्म की कहानी और अमिताभ बच्चन का अभिनय देखकर हैरान रह गये। अब पहली जुलाई को कंगना रनोट की धाकड़ जी5 पर आ रही है। सिनेमाघरों में फ्लॉप हुई इस फिल्म का ओटीटी पर हाल देखना बाकी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.