विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 02, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Fabulous Lives Of Bollywood Wives 2 Twitter Review: सीजन 2 इंप्रेस करने में रहा नाकाम, गौरी खान की एंट्री लोगों को आई पसंद

By Vaishali ChandraEdited By:
Published: Fri, 02 Sep 2022 07:01 PM (IST)

Fabulous Lives Of Bollywood Wives 2 Twitter Review वेब सीरीज फैबुलस लाइफ ऑफ बॉलीवुड वाइव्स का दूसरा सीजन शुक्रवार को ...और पढ़ें

Fabulous Lives Of Bollywood Wives 2 Twitter Review, Instagram
Fabulous Lives Of Bollywood Wives 2 Twitter Review, Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। साल 2020 में आई नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज फैबुलस लाइफ ऑफ बॉलीवुड वाइव्स (Fabulous Lives of Bollywood Wives) लोगों को काफी पसंद आई थी। पहले सीजन की सफलता के बाद अब सीरीज का दूसरा सीजन स्ट्राम किया गया है। सीरीज चार बॉलीवुड वाइव्स के इर्द-गिर्द घूमती है, इनमें संजय कपूर की पत्नी महीप कपूर, चंकी पांडे की वाइफ भावना पांडे, समीर सोनी की पत्नी नीलम कोठारी सोनी और सोहेल खान की एक्स वाइफ सीमा सजदेह शामिल हैं। सीरीज में इनकी पर्सनल लाइफ, फैमिली, फ्रेंड्स और सोशल लाइफ से जुड़ी कई बातों को दिखाया गया है।

फैबुलस लाइफ ऑफ बॉलीवुड वाइव्स का सेकेंड सीजन शुक्रवार को स्ट्रीम कर दिया गया है और इसी के साथ सीरीज को लेकर सोशल मीडिया पर रिएक्शन भी आने शुरू हो गए हैं। ट्विटर पर आए इन रिव्यूज की बात करें तो सीरीज को पहले सीजन के मुकाबले दूसरे सीजन को लोगों ने कम पसंद किया है। वहीं, कुछ लोगों को सीरीज में नीलम कोठारी और गौरी खान काफी पसंद आई हैं। एक यूजर ने सीरीज को लेकर कमेंट करते हुए कहा, 'फैबुलस लाइफ ऑफ बॉलीवुड वाइव्स को 5 मिनट देखने के बाद यह एक मुसीबत का प्रतीक है।'

एक अन्य नीलम की तारीफ करते हुए कहा, 'फैबुलस लाइफ ऑफ बॉलीवुड वाइव्स में केवल एक समझदार वाइफ नीलम है। उनमें से बाकी या तो फर्जी हैं या तो फेक हैं। द कार्दशियन की नकल कर रही हैं।'

एक यूजर ने कहा, 'उन्होंने पिछले सीजन में ऐसा किया था और वे इस सीजन में एक बार फिर ऐसा कर रहे हैं। फैबुलस लाइफ ऑफ बॉलीवुड वाइव्स के बैकग्राउंड में सिम्स के गाने बज रहे हैं। हंसी आ रही है।'

एक और यूजर ने कहा, 'फैबुलस लाइफ ऑफ बॉलीवुड वाइव्स को 10 मिनट देखने के बाद कह सकती हूं कि महीप सबसे बड़ी बुली करने वाली हैं।'