विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 30, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

XXX Web Series: एकता कपूर ने इन वेब सीरीज में की और भी 'गंदी बात', ईयरफोन लगाकर ही खोलें ऑल्ट बालाजी का ऐप

By Jagran NewsEdited By: Ruchi Vajpayee
Published: Fri, 30 Sep 2022 04:01 PM (IST)Updated: Sun, 02 Oct 2022 10:00 PM (IST)

Ekta kapoor Bold XXX Web Series एकता कपूर के सिर पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है। उनकी बेहद बोल्ड ...और पढ़ें

Ekta kapoor Bold XXX Web Series, Gandi baat, Dev DD, xxx uncensored, bekaboo, paurashpur
Ekta kapoor Bold XXX Web Series, Gandi baat, Dev DD, xxx uncensored, bekaboo, paurashpur

नई दिल्ली, जेएनएन। छोटे पर्दे पर एकछत्र राज करने वाली एकता कपूर और उनकी मां पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है। उनकी वेब सीरीज 'XXX' के सीन्स पर काफी समय से विवाद चल रहा है।  इसी मामले में बिहार के बेगूसराय कोर्ट में एकता कपूर और शोभा कपूर के खिलाफ पिछले साल केस दर्ज कराया गया था। अब इसे लेकर न्यायालय ने गिरफ्तारी का वारंट जारी किया है।

'XXX' 2 पर मचा बवाल

दरअसल, ट्रिपल एक्स वेब सीरीज के सीजन 2 में एक सैनिक को महिला के साथ वर्दी में ही शारीरिक संबंध बनाते दिखाया गया है। सीन में डिटेल में दिखाया गया कि कैसे एक सैनिक की पत्नी घर पर पति के ना होने पर उसके दोस्त को बुला कर सेना की वर्दी में उनके साथ शारीरिक संबंध स्थापित करती हैं। फिल्म में कई ऐसे आपत्तिजनक सीन हैं जिनसे लोगों को ऐतराज है।

यह वेब सीरीज हैं और भी गंदे

आपको बता दें कि एकता कपूर का ओटीटी प्लेटफॉर्म ऑल्ट बालाजी ऐसे बोल्ड कंटेंट से भरा पड़ा है जिन्हें घर के कोने में ईयरफोन लगा कर ही देखा जा सकता है। गलती से भी अगर परिवार के सामने यह सीरीज प्ले हो गए तो आपको शर्मिंदा होना पक्का है। तो आइए जानते हैं यह कौन से वेब सीरीज हैं...

गंदी बात

साल 2018 में इस सीरीज की शुरुआत हुई थी जिसके बाद अब तक इसके कई सारे सीजन आ चुके हैं। इस सीरीज में ज्यादातर गांव और छोटे शहरों की कहानी परोसी जाती है। सारे एपिसोड एडल्ट होते हैं और कामुक कहानियों से भरे हुए।

X.X.X अनसेंसर्ड

जिस ट्रिपल एक्स सीरीज के दूसरे सीजन पर बवाल मचा हुआ है उसका पहला सीजन साल 2018 में आ चुका है। इसका दूसरा सीजन साल 2020 में रिलीज किया गया था। इसमें दिखाया गया कि जब फैजी सरहद पर अपनी ड्यूटी कर रहा होता है तो उसके पीछे पत्नी दूसरे के साथ कैसे रोमांस करती है।

बेकाबू

एकता कपूर की वेब सीरीज बेकाबू भी काफी बोल्ड है। इस सीरीज में राजीव सिद्धार्थ और प्रिया बनर्जी नजर आए थे। यह एक मर्डर मिस्ट्री पर बेस्ड है जिसमें काफी सारे हॉट सीन्स दिखाए गए हैं। इसके भी दो सीजन आ चुके हैं।

देव डीडी

कामुक सीन्स से भरी हुई वेब सीरीज देव डीडी लेस्बियन रोमांस पर बनी थी। इसमें दिखाया गया है कि कैसे प्यार में डूबी हुई लड़कियां समाज के सारे बंधनों को तोड़ना चहतीं हैं।

पौरुषपुर

ऑल्ट बालाजी के शो पौरुषपुर में शिल्पा शिंदे और अनु कपूर ने बेहद ही बोल्ड सीन दिए हैं। इस सीरीज को देखने के लिए आपके पास एक और कारण है जो हैं मिलिंद सोमन।