Move to Jagran APP

Durgamati On Prime: 'भागमती' अनुष्का शेट्टी ने 'दुर्गामती' भूमि पेडनेकर को दी बधाई, जानें- कब स्ट्रीम होगी फ़िल्म?

Durgamati On Prime दुर्गामती में भूमि पेडनेकर चंचल चौहान नाम की प्रशासनिक अधिकारी के रोल में हैं। बता दें फ़िल्म का पहले दुर्गावती शीर्षक था जिसे बदलकर दुर्गामती कर दिया गया है। 2020 में भूमि की यह तीसरी रिलीज़ होगी।

By Manoj VashisthEdited By: Published: Thu, 10 Dec 2020 03:41 PM (IST)Updated: Thu, 10 Dec 2020 07:47 PM (IST)
Durgamati On Prime: 'भागमती' अनुष्का शेट्टी ने 'दुर्गामती' भूमि पेडनेकर को दी बधाई, जानें- कब स्ट्रीम होगी फ़िल्म?
दुर्गामती और भागमती के रोल्स में भूमि और अनुष्का। फोटो- ट्विटर

नई दिल्ली, जेएनएन। भूमि पेडनेकर स्टारर हॉरर-थ्रिलर फ़िल्म दुर्गामती 11 दिसम्बर को अमेज़न प्राइम वीडियो पर रिलीज़ हो रही है। यह फ़िल्म तेलुगु हिट भागमती का आधिकारिक रीमेक है, जिसमें बाहुबली एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी ने लीड रोल निभाया था। अब रिलीज़ से पहले भागमती ने दुर्गामती को शुभकामनाएं दी हैं। 

loksabha election banner

अनुष्का ने अपने ट्विटर एकाउंट से फ़िल्म का पोस्टर शेयर करके लिखा- भूमि पेडनेकर, अशोक गरू और दुर्गामती की पूरी स्टार कास्ट को बधाई। बहुत बहुत बहुत शुभकामनाएं। फ़िल्म से उम्मीदें हैं। बता दें, दुर्गामती का निर्देशन भी जी अशोक ने ही किया है, जिन्होंने भागमती बनायी थी। फ़िल्म में भूमि के साथ अरशद वारसी, करण कपाड़िया, जिशु सेनगुप्ता और माही गिल अहम किरदारों में दिखेंगे। इस फ़िल्म का सह-निर्माण अक्षय कुमार ने किया है। 

बता दें, दुर्गामती का ट्रेलर रिलीज़ होने के बाद सोशल मीडिया में इसकी भागमती से जमकर तुलना की गयी थी। अनुष्का शेट्टी के फैंस ने उनके सपोर्ट में ख़ूब ट्वीट किये थे। 

कब आएगी दुर्गामती

दुर्गामती प्राइम वीडियो पर 11 दिसम्बर को रिलीज़ होने वाली है। हालांकि, रिपोर्ट्स ऐसी भी आ रही हैं कि फ़िल्म आज रात 12 बजे के आस-पास स्ट्रीम कर दी जाएगी। प्राइम पर पहले भी ऐसा होता रहा है कि फ़िल्म तय समय से कुछ वक़्त पहले ही दर्शकों के लिए उपलब्ध करवा दी गयी थी। 

26 जनवरी को रिलीज़ हुई थी भागमती

हॉरर-थ्रिलर फ़िल्म भागमती 26 जनवरी 2018 को रिलीज़ हुई थी और यह बड़ी हिट साबित हुई थी। दुर्गामती में भूमि पेडनेकर चंचल चौहान नाम की प्रशासनिक अधिकारी के रोल में हैं। बता दें, फ़िल्म का पहले दुर्गावती शीर्षक था, जिसे बदलकर दुर्गामती कर दिया गया है। 2020 में भूमि की यह तीसरी रिलीज़ होगी। इससे पहले भूमि भूत और डॉली किट्टी और वो चमकते सितारे में नज़र आ चुकी हैं। भूत सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी, वहीं डॉली किट्टी नेटफ्लिक्स पर आयी थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.