विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 25, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bicchoo Ka Khel: 'मिर्ज़ापुर' के 'मुन्ना भइया' बने अब बनारसी बाबू, जानें- क्या है माजरा

By Rajat SinghEdited By:
Published: Sun, 25 Oct 2020 06:11 PM (IST)

मुन्ना भइया के फैंस अब थोड़ा निराश होने वाले हैं। क्योंकि अगले सीज़न में उनके दर्शन नहीं होने वाले हैं। ...और पढ़ें

बिच्छू का खेल, पोस्टर ( फोटो क्रेडिट - ज़ी 5 )
बिच्छू का खेल, पोस्टर ( फोटो क्रेडिट - ज़ी 5 )

नई दिल्ली, जेएनएन। Bicchoo Ka Khel: अमेज़न प्राइम वीडियो की वेब सीरीज़ मिर्ज़ापुर 2 स्ट्रीम भी हो गई है। और इस वक्त लोगों के बीच उसका बज भी बन रहा है। ख़ास बात है कि मिर्ज़ापुर में गद्दी के लिए अपनी जान की बाजी लगाने वाले मुन्ना भइया के फैंस अब थोड़ा निराश होने वाले हैं। क्योंकि अगले सीज़न में उनके दर्शन नहीं होने वाले हैं। लेकिन फैंस को चिंता करने के बात नहीं है। क्योंकि मुन्ना भइया दिवाली पर बनारसी बाबू बनकर वापसी करने वाले हैं। आइए जानते हैं कैसे

दरअसल, हम बात कर रहे हैं ज़ी-5 की अपकमिंग वेब सीरीज़ बिच्छू के खेल की। इस वेब सीरीज़ में मुन्ना भइया का किरदार निभाने वाले दिव्येंदु शर्मा बनरासी लड़के का किरदार निभा रहे हैं। ख़ास बात है कि उनका लहजा और बोली बहुत हद तक मिर्ज़ापुर के मुन्ना त्रिपाठी से मिलती दिख रही है। ख़ास बात है कि इसमें भी वह लोगों को बेवकूफ ही बना रहे हैं। ऐसे में फैंस के लिए उनका यह लहजा काफी पसंदीदा हो सकता है।

कहानी की बात करें, तो वेब सीरीज़ में एक युवक के इर्द-गिर्द बुनी गई है। ज़ी-5 के मुताबिक अपराधियों के दुष्कृत्यों को देख जब एक युवा छात्र के पिता की जान चली जाती है, तब क्या होता है? क्या वो छात्र सब कुछ भूलकर जीवन में आगे बढ़ पाएगा? या सिर्फ़-सिर्फ बदले की भावना ही उसे सुकून दिलाने में सहायक होगी? वेब सीरीज़ की कहानी भी आकर्षक लग रही है।

वहीं, बिच्छू के खेल की अगर कास्ट की बात करें, तो दिव्येंदु शर्मा के अलावा अंशुल चौहान, मुकुल चड्डा और सत्यजीत शर्मा मुख्य भूमिका दिखाने देने वाले हैं। इन एक्टर्स को लोग पहले भी वेब सीरीज़ की दुनिया में देख चुके हैं। वहीं, अगर रिलीज़ डेट की बात करें, तो वेब सीरीज़ दिवाली के मौके पर रिलीज़ हो रही है। सीधे शब्दों में यह 18 नवंबर को दस्तक दे रही है। अब देखना है कि मुन्ना भइया एक बार क्या लोगों का दिल जीत पाते हैं?