यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 25, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Delhi Crime के एमी अवॉर्ड जीतने पर बॉलीवुड ने ऐसे दी बधाई, जानें- किसने,क्या कहा?
Delhi Crime नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज दिल्ली क्राइम को इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स में बेस्ट ड्रामा सीरीज का अवॉर्ड मिला है। ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज दिल्ली क्राइम को इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स में बेस्ट ड्रामा सीरीज का अवॉर्ड मिला है। दिल्ली में हुए निर्भया केस पर बनी सीरीज को लोगों ने काफी पसंद किया था और अब फिल्म को अंतरराष्ट्रीय पहचान मिल गई है। सीरीज में दर्दनाक निर्भया केस के दर्द और उसकी जांच को काफी बेहतरीन तरीके से फिल्माया था। रिची मेहता की ओर से निर्देशित वेबसीरीज में शेफाली शाह एक पुलिस ऑफिसर की भूमिका में नज़र आती हैं, जो 2012 में हुए निर्भया केस की जांच करती है। दिल्ली क्राइम को अवॉर्ड मिलने के बाद सीरीज के दर्शक भी मेकर्स को बधाई दे रहे हैं और फिल्मी हस्तियां भी खुशी व्यक्त कर रहे हैं।
अब एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा, दीपिका पादुकोण, अनुष्का शर्मा और रणवीर सिंह के साथ रितिक रोशन ने भी इस अवॉर्ड की घोषणा के बाद सीरीज के मेकर्स को बधाई दी है। अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स से फिल्मी एक्टर्स ने पोस्ट किए हैं और बधाई दी है। प्रियंका ने खुशी व्यक्त करते हुए ट्वीट किया है और लिखा है- 'इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स जीतने पर दिल्ली क्राइम की टीम को बधाई।'
वहीं, अन्य स्टार्स ने भी इंस्टा स्टोरी और सोशल पोस्ट के जरिए बधाई दी है। नीचे देखें- किस स्टार ने क्या कहा...
Congratulations to the entire team of #DelhiCrime on the win at the International Emmy Awards. Bravo!@ShefaliShah_ @shrishtiarya @RasikaDugal @_AdilHussain @rajeshtailang @RichieMehta @CastingChhabra @GoldenKaravan #SanyukthaChawlaShaikh@Yashaswini__ @IvanhoePictures @iemmys https://t.co/I9zq7TTF8c" rel="nofollow
— PRIYANKA (@priyankachopra) November 24, 2020
Take a bow @RichieMehta & the talented team of #DelhiCrime for your well deserved win at #Emmys2020! Congratulations on setting an International precedent - @ShefaliShah_ @_AdilHussain @RasikaDugal @rajeshtailang 👏🏻
— Hrithik Roshan (@iHrithik) November 24, 2020
.jpg)
.jpg)
बता दें कि बता दें कि दिल्ली क्राइम अंतर्राष्ट्रीय एमी पुरस्कार जीतने वाली भारत की पहली वेब-सीरीज़ है। शेफाली शाह महिला डीसीपी के रोल में नजर आई थीं। वहीं, सीरीज में रसिका दुग्गल, आदिल हुसैन जैसे कई स्टार्स भी नज़र आए थे। अवॉर्ड लेते हुए वेबसीरीज की डायरेक्टर रिची ने कहा कि वो इस अवॉर्ड के जरिए निर्भया और उसके परिवालों को भी श्रद्धांजलि देना चाहती हैं।
