विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Civil War OTT Release: थिएटर से उतरते ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर एंट्री मारेगी 'सिविल वॉर', कब और कहां होगी रिलीज?

Published: Sat, 20 Apr 2024 09:33 AM (IST)Updated: Sat, 20 Apr 2024 09:35 AM (IST)

Civil War On OTT हॉलीवुड फिल्म सिविल वॉर की चर्चा इस समय खूब हो रही है। सुपरस्टार किस्टर्न डंस्ट इस ...और पढ़ें

ओटीटी पर कब रिलीज होगी सिविल वॉर (Photo Credit-X)
ओटीटी पर कब रिलीज होगी सिविल वॉर (Photo Credit-X)

HighLights

  1. ओटीटी पर रिलीज के लिए तैयार सिविल वॉर
  2. इस ओटीटी प्लेटफॉर्म होगी स्ट्रीम
  3. एक्शन से भरपूर है सिविल वॉर

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Kirsten Dunst Civil War OTT Release: मौजूदा समय में देखा जाता है कि सिनेमाघरों में चलने के कुछ दिन बाद ही फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर उतार दिया जाता है। फिर चाहे वो फिल्म हिंदी सिनेमा, साउथ सिनेमा या फिर हॉलीवुड की क्यों न हो। इस कड़ी में अब नया नाम हालिया रिलीज हॉलीवुड मूवी सिविल वॉर का जुड़ रहा है। 

सुपरस्टार अदाकारा किस्टर्न डंस्ट की इस मूवी की ओटीटी रिलीज को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। जिसमें ये बताया गया है कि सिविल वॉर कब और कहां ऑनलाइन रिलीज की जाएगी। 

जानिए ओटीटी पर कब दस्तक देगी सिविल वॉर

हॉलीवुड सिनेमा जगत के दिग्गज फिल्ममेकर और लेखकर एलेक्स गारलैंड ने सिविल वॉर का निर्देशन किया है। इस फिल्म को फिलहाल ऑडियंंस और क्रिटिक्स की तरफ से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है। जिसकी वजह से सिविल वॉर सिनेमाघरों में दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रही है। 

12 अप्रैल को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली सिविल वॉर की ओटीटी रिलीज की चर्चा अब तेज हो गई है। अमूमन 45 दिनों के अंदर किसी भी मूवी को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर पेश कर दिया जाता है। हिंदुस्तान टाइम्स की खबर की मानें तो सिविल वॉर को भी अगले महीने 27 मई 2024 को ऑनलाइन रिलीज किया जा सकता है। 

ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो को बीते साल दिसंबर में इस मूवी के डिजिटल राइट्स बेच दिए गए थे। ऐसे में प्राइम वीडियो पर ये फिल्म पहले रेंटेड फॉर्मेट में मौजूद रहेगी। हालांकि अभी इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। 

पत्रकारों के जुनून की कहानी सिविल वॉर

फिल्म सिविल वॉर की कहानी देश में जारी गृह युद्ध के दौरान पत्रकारों के जुनून की कहानी को बयां करती है। किस्टर्न डंस्ट ने इस मूव में महिला पत्रकार का किरदार अदा किया है। किस तरह से इन जर्नलिस्टों की टीम देश के मौजूदा हालातों से लोगों को रूबरू कराती है, वह देखने में बेहद दिलचस्प है। 

ये भी पढ़ें- Mission Impossible से लेकर 'लाइफ ऑफ पाई' तक, अपने ही देश में हो चुकी इन हॉलीवुड फिल्मों की शूटिंग