विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Citadel 2 Trailer: 'एजेंट नादिया' बनकर खतरनाक मिशन पर लौटीं प्रियंका चोपड़ा, 'सिटाडेल 2' का धांसू ट्रेलर रिलीज

Published: Wed, 22 Apr 2026 12:59 PM (IST)

प्रियंका चोपड़ा की सीरीज 'सिटाडेल 2' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो गया है, जिसमें वह एजेंट नादिया के रूप में ...और पढ़ें

सिटाडेल 2 का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज

सिटाडेल 2 का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा के बॉलीवुड कमबैक का सभी को इंतजार है, लेकिन प्रियंका ने इसी बीच एक एक धमाकेदार सरप्राइज दे दिया है। दरअसल प्रियंका इन दिनों हॉलीवुड में नए-नए प्रोजेक्ट्स में काम कर रही हैं। हाल ही में प्रियंका की आने वाली वेबसीरीज 'सिटाडेल 2' (Citadel 2 Trailer) का हाल ही में ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है और इस धमाकेदार ट्रेलर में काफी कुछ नजर आया है।

सिटाडेल के ट्रेलर में क्या है खास?

अमेजन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) की सबसे पॉपुलर वेबसीरीज सिटाडेल (Citadel) के पहले सफल सीजन के बाद अब दूसरे सीजन ने दस्तक दी है और इसी के साथ प्रियंका चोपड़ा जोनस, रिचर्ड मैडेन और स्टेनली टुची ने फिर से अपने मिशन पर वापस लौटने का एलान कर दिया है। सिटाडेल का ट्रेलर हिंदी और इंग्लिश दोनों भाषाओं में रिलीज किया गया है।

यह भी पढ़ें- सात समंदर पार Lata Mangeshkar का ये Song सुन रही हैं प्रियंका, बालासुब्रमण्यम ने भी दी थी आवाज; आज भी है कल्ट

citadel 4

ट्रेलर की शुरुआत में नई कहानी का खुलासा होता है और पता चलता है कि इस बार दुश्मन और ज्यादा खतरनाक है। कैसे एक मशीन द्वारा इंसानी दिमाग को काबू किया जा सकता है। इसी बीच ट्रेलर में होती है प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) की एंट्री।

एजेंट नादिया बनकर प्रियंका जमकर एक्शन करती दिखीं तो वहीं ट्रेलर में प्रियंका का ग्लैमर्स अवतार देखने को मिला है। हालांकि ट्रेलर में प्रियंका के बहुत ज्यादा सीन्स को रिवील नहीं किया गया है। हालांकि इस बार नई टीम को शामिल किया गया है।

citadel 2

पुरानी टीम के साथ नई टीम का धमाल

Citadel Season 2 में एक नया मिशन दिया गया है। जिसके लिए प्रियंका चोपड़ा और रिचर्ड मैडेन (Richard Madden) यानी एजेंट्स नादिया सिंह और मेसन केन एक नए मिशन के लिए निकलते हैं। स्टेनली (Bernard Orlick) को इस बार नए मिशन के लिए नई टीम मिली है, लेकिन इसके लिए उन्हें पुराने टीम के लोग भी चाहिए और फिर आते हैं प्रियंका और रिचर्ड।

citadel 1

किस तरह से पुरानी जासूसों की टीम को Manticore नाम के ने खत्म कर दिया था और इसके बाद ये तीनों अलग हो गए थे। इस बार अब तीनों फिर से मिलते हैं और नई टीम के लोग भी इसमें जुड़ते हैं और फिर एक बड़ी टीम तैयार होती है। काबिल जासूसों की टीम दुनियाभर में होने वाले एक बड़े खतरे को रोकने के लिए सब साथ आते हैं।

आपको बता दें कि सिटाडेल के हिंदी ट्रेलर (Citadel 2 Trailer) में प्रियंका चोपड़ा की डबिंग किसी और ने की है। इसके अलावा ट्रेलर को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। सिटाडेल 2 अगले महीने यानि 6 मई को प्राइम वीडियो (Citadel On Prime) पर दुनियाभर में रिलीज होगी। वहीं भारत में इसे हिंदी, अंग्रेजी, तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- कौन हैं Priyanka Chopra की नई जेठानी? सोशल मीडिया पर छाया जो जोनास का 'नया प्यार'