विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 21, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Breathe InTo The Shadows 2 Teaser: क्या फैमिली बचा पाएगा अविनाश? अभिषेक बच्चन की सीरीज के सीजन 2 का टीजर जारी

By Manoj VashisthEdited By:
Published: Fri, 21 Oct 2022 04:19 PM (IST)Updated: Fri, 21 Oct 2022 05:16 PM (IST)

Breathe InTo The Shadows 2 Teaser अभिषेक बच्चन ने ब्रीद के साथ ओटीटी स्पेस में अपना करियर शुरू किया था। ...और पढ़ें

Breathe InTo The Shadow Abhishek Bachchan. Photo- Instagram
Breathe InTo The Shadow Abhishek Bachchan. Photo- Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। अमेजन प्राइम वीडियो ने इस हफ्ते की शुरुआत में वेब सीरीज ब्रीद इन टू द शैडोज के सीजन-2 (Breathe InTo The Shadows Season 2) की रिलीज डेट का एलान किया था। अब शुक्रवार को इसका टीजर रिलीज कर दिया गया है, जिसमें अभिषेक बच्चन, अमित साध, नित्या मेनन और संयमी खेर के किरदारों को सस्पेंस और थ्रिल में उलझा हुआ दिखाया गया है।

ब्रीद का दूसरा सीजन 9 नवम्बर को प्राइम वीडियो पर आ रहा है। मयंक शर्मा ने सह-लेखन करने के साथ इसका निर्देशन किया है। सीरीज का निर्माण अबुदंतिया एंटरटेनमेंट ने किया है। टीजर अपने पीछे कई सवाल भी छोड़ जाता है- क्या रावण बाकी 6 पीड़ितों तक पहुंच पाएगा? क्या कबीर खून के सिलसिले को रोक पाएगा? अपने परिवार को बचाने के लिए अविनाश क्या करेगा? टीजर यहां देखिए...

यह भी पढ़ें: Box Office: धीरे-धीरे बड़ी होती चली गयीं ये फिल्में, 'कार्तिकेय 2' के बाद अब 'कांतारा' हर रोज दे रही सरप्राइज

दसवीं के बाद ब्रीद 2 से ओटीटी पर लौटे अभिषेक

2022 में रिलीज होने वाला अभिषेक का यह दूसरा ओटीटी प्रोजेक्ट है। इससे पहले उनकी फिल्म दसवीं सीधे नेटफ्लिक्स पर आयी थी। इस फिल्म में अभिषेक ने एक काल्पनिक राज्य के मुख्यमंत्री गंगाराम चौधरी का रोल निभाया था, जो जेल के अंदर रहते हुए दसवीं की परीक्षा पास करता है। फिल्म में यामी गौतम जेलर के किरदार में थीं, जिनके उकसाने पर गंगाराम दसवीं की परीक्षा देने की ठानता है। निमरत कौर ने उनकी पत्नी का रोल प्ले किया था।

2020 में किया था ओटीटी डेब्यू

2020 में कोरोना वायरस पैनडेमिक के बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म्स की रीच बढ़ने के साथ अभिषेक ने भी कंटेंट के इस माध्यम को एक्सप्लोर करना शुरू कर दिया था। सिनेमाघरों में उनकी आखिरी रिलीज फिल्म मनमर्जियां है, जो 2018 में आयी थी। इसके बाद 2020 में लूडो ओटीटी पर आने वाली उनकी पहली फिल्म बनी, जो सीधे नेटफ्लिक्स पर आयी थी। 

ब्रीद- इनटू द शैडोज सीजन 2 में भी आठ एपिसोड रखे गये हैं। इसका पहला सीजन 2020 में आया था। अभिषेक ने इस सीरीज से डिजिटल डेब्यू किया था। ब्रीद ओटीटी स्पेस में सबसे ज्यादा लोकप्रिय सीरीजों में शामिल है।फ्रेंचाइजी की शुरुआत 2018 में आर माधवन और अमित साध के साथ हुई थी। इस सीरीज में अभिषेक का किरदार सस्पेंस और थ्रिल से भरपूर है। उन्हें ऐसे किरदारों में कम ही देखा गया है।