Azaadi Ke Liye Song Out: आ गया है अरिजीत सिंह का नया गाना, फॉरगॉटन आर्मी को दी अपनी आवाज़
वेब सीरीज़ द फॉरगॉटन आर्मी का पहला गाना आजादी के लिए रिलीज़ हो गया है। इस गाने को अरिजीत ने अपनी आवाज़ दी है। आजादी के लिए गाना सनी कौशल और शरवरी वाध पर फ़िल्म गया है।
नई दिल्ली, जेएनएन। Azaadi Ke Liye Song Out: ओटीटी धीरे-धीरे काफी बड़ा प्लेटफॉर्म बन गया है। इस माध्यम को और भी बड़ा बनाने के काम बॉलीवुड स्टार्स कर रहे हैं। कई एक्टर्स अपना जलवा दिखा चुके हैं। अब बारी सिंगर्स की है। अरिजीत सिंह ने भी डिजिटल वर्ल्ड के लिए एक शानदार गाना गा दिया है। कबीर ख़ान की वेब सीरीज़ 'द फॉरगॉटन आर्मी' का पहला गाना आजादी के लिए रिलीज़ हो गया है। इस गाने को अरिजीत ने अपनी आवाज़ दी है।
'आजादी के लिए' गाना सनी कौशल और शरवरी वाध पर फ़िल्माया गया है। प्रतीम ने म्यूज़िक दिया है। वहीं, अरिजीत के साथ तुषार जोशी ने मिलकर इसे गाया है। गाने की लिरिक्स कौसर मुनीर और श्लोके लाल ने मिलकर लिखा है। गाने का म्यूज़िक शानदार है। बैकग्राउंड में युद्ध और शहादत का इस्तेमाल किया है।
'द फॉरगॉटेन आर्मी' को 24 जनवरी को अमेज़न प्राइम वीडियो पर रिलीज़ किया जाएगा। 'द फॉरगॉटन आर्मी' आज़ाद हिंद फौज के बारे में है। ब्रिटिश हुकूमत से जंग की इस कहानी में सनी कौशल और शरवरी मुख्य भूमिकाओं में हैं। इससे पहले कबीर ख़ान ने इसी नाम से एक डॉक्यूमेंट्री भी बनाई थी। इसको लेकर काफी ख़र्च भी किया गया है। कबीर ख़ान के लिए यह डिजिटल डेब्यू है। ख़बरों के मुताबिक, वेब सीरीज़ का बजट करीब 150 करोड़ है। इसमें शाहरुख़ ख़ान ने अपनी अवाज़ दी है।
'द फॉरगॉटन आर्मी' के अलावा कबीर ख़ान 83 बना रहे हैं। साल 1983 में पहली बार भारत ने क्रिकेट विश्वकप में जीत हासिल की। इस फ़िल्म में रणवीर सिंह मुख्य भूमिका है। इसके अलावा कई और शानदार कलाकार इस प्रोजेक्ट से जुड़े हैं। फ़िल्म को पोस्टर भी जारी कर दिए गए हैं। यह फ़िल्म 10 अप्रैल को रिलीज़ होगी। ऐसे में कबीर ख़ान बड़े और तीसरे पर्दे तीनों पर धमाल मचाने को तैयार हैं।