विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

1 घंटे 45 मिनट की फिल्म ने Netflix पर मचाया गदर, 7.3 की IMDb रेटिंग वाली मूवी कर रही ट्रेंड; दिमाग हिला देगी कहानी

Published: Fri, 16 Jan 2026 03:27 PM (IST)

इन दिनों एक ऐसी फिल्म Netflix पर ट्रेंड कर रही है, जिसका तीसरा पार्ट आने वाले है लेकिन इसके साथ ...और पढ़ें

Netflix पर छाई दिमाग हिला देने वाली ये ब्लॉकबस्टर मूवी

Netflix पर छाई दिमाग हिला देने वाली ये ब्लॉकबस्टर मूवी

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अच्छी फिल्में और सीरीज जब आती हैं तो उन्हें देखने के लिए दर्शक भी बेताब रहते हैं। ओटीटी प्लेटफॉर्म के जमाने में आज दर्शकों का रुझान ओटीटी की तरफ ज्यादा ही है, अब जब ओटीटी पर कोई नई के साथ अगर पुरानी फिल्म भी आती है तो लोग उसे भी देखते हैं और अब इन दिनों एक ऐसी फिल्म है जिसका तीसरा पार्ट आने वाले है लेकिन इसके साथ ही फिल्म के पहले दो पार्ट्स ओटीटी पर ट्रेंड कर रहे हैं। कौन सी है ये फिल्म आइए आपको बताते हैं...

ओटीटी पर खूब देखी जा रही है 'मर्दानी' और 'मर्दानी 2'

दरअसल रानी मुखर्जी जल्द ही फिल्म 'मर्दानी 3' (Mardani 3 Release Date) में दिखने वाली हैं। फिल्म के ट्रेलर की पहले से ही तारीफें हो रही हैं। वहीं इस फिल्म के साथ ही रानी मुखर्जी की फिर से वापसी हो रही है। रानी आजकल वुमेन सेंट्रिक फिल्में कर रही हैं। ऐसे में रानी जिन फिल्मों में काम कर रही हैं, उनकी चर्चा भी ज्यादा हो रही है।

mardani 2

हिचकी, मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे और मर्दानी, यह वो फिल्में हैं जिनमें रानी के किरदार को खूब पसंद किया गया है। अब जल्द ही मर्दानी 3 आ रही है, जिसके चलते रानी की मर्दानी और मर्दानी 2 नेटफ्लिक्स (Mardani 2 On Netflix) पर जमकर ट्रेंड कर रही हैं। रानी की इन दोनों फिल्मों को ही दर्शक खूब देख रहे हैं। मर्दानी 3 की रिलीज से पहले ये दोनों फिल्में फिलहाल Netflix पर छाई हुई हैं।

Vishal jethwa

क्या है 'मर्दानी 2' की कहानी?

मर्दानी में जहां मानव तस्करी को दिखाया गया तो वहीं मर्दानी 2 (Mardani 2) में एक साइको सीरियल किलर की कहानी को पर्दे पर पेश किया गया। फिल्म की कहानी कोटा में रहने वाले एक साइको किलर सनी की है, जिसका पर्दाफाश करने के लिए IPS ऑफिसर शिवानी शिवाजी रॉय एड़ी चोटी का जोर लगा देती हैं।

mardani 22

सनी ऑफिसर शिवानी और कानून को चुनौती तक देता है और उसी से लड़ने के लिए रानी एक-एक कर परतें खोलती जाती हैं। फिल्म में सनी का किरदार विशाल जेठवा ने निभाया है, जो काबिल-ए-तारीफ रहा।

 

आपको बता दें कि मर्दानी 3 (Mardani 3 Trailer) में अब इस बार अम्मा का कहर दिखने वाला है, जिनका किरदार मल्लिका प्रसाद ने निभाया है। फिल्म में इस बार भी बहुत कुछ नया दिखने वाला है और कैसे शिवानी शिवाजी रॉय इस बार भी दुश्मनों का पर्दाफाश करेंगी, यही कहानी फिल्म मर्दानी 3 (Mardani 3) में दिखेगी। मर्दानी 3 इसी महीने 30 जनवरी को रिलीज होगी।