विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Wedding.Con Trailer: इन लड़कियों को Matrimonial Sites से दूल्हा तलाशना पड़ा भारी, नर्क बनी जिंदगी

Published: Fri, 22 Dec 2023 02:55 PM (IST)

Wedding.Con Trailer प्राइम वीडियो की सीरीज में ऐसी लड़कियों की कहानियां दिखाई गई हैं जिन्होंने ऑनलाइन दूल्हा ढूंढकर शादी की ...और पढ़ें

प्राइम वीडियो की नई सीरीज। फोटो- इस्टाग्राम
प्राइम वीडियो की नई सीरीज। फोटो- इस्टाग्राम

HighLights

  1. प्राइम वीडियो ने की डॉक्युसीरीज की घोषणा
  2. शादी के नाम पर फ्रॉड को सामने लाएगी सीरीज
  3. तनुजा चंद्रा हैं सीरीज की डायरेक्टर

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Wedding.Con Series: बॉलीवुड फिल्मों ने पिछले कुछ समय से शादी, परिवार और रिश्तों की सुंदरता को पर्दे पर दिखाने का काम किया है, जिनमें मैचमेकर, मेड इन हेवन और बैंड बाजा दुल्हन जैसे कई शोज शामिल हैं।

अब इसी सब्जेक्ट को लेकर दूसरे एंगल से अमेजन प्राइम वीडियो ने शुक्रवार को एक नई डॉक्युमेंट्री सीरीज का ट्रेलर रिलीज किया है, जिसका नाम वेडिंग.कॉन है। यह सीरीज मैट्रिमोनियल साइट्स के जरिए होने वाली शादियों और उनके अंजाम की सच्ची कहानियां दिखाती है। 

डॉक्युमेंट्री सीरीज में दिखाये जाएंगे सच्चे किस्से

लगभग तीन मिनट के ट्रेलर में ऑनलाइन वेडिंग साइट्स पर हो रही धोखाधड़ी की कहानियों के बारे में दिखाया गया है। यह डॉक्युमेंट्री सीरीज उन पांच दुल्हनो के एक्सपीरियंस को दिखाती है, जिन्होंने एक बेहतर जीवन साथी की तलाश में मैट्रिमोनियल साइट्स का रुख किया और फ्रॉड का शिकार हो गईं।

यह भी पढ़ें: New OTT Web Series- इस हफ्ते रिलीज हो रहीं ये 12 वेब सीरीज वीकेंड बनाएंगी खास, किस प्लेटफॉर्म पर क्या देखें?

वेडिंग.कॉन सीरीज में यह महिलाएं अपने अनुभवों के बारे में बताती हुई नजर आ रही हैं। साथ ही इस डॉक्यु-सीरीज के ट्रेलर में बताया गया है कि वेडिंग साइट्स पर हो रही धोखाधड़ी कितनी बढ़ती जा रही है, जिसमें लड़के वाले लाखों रूपए की मांग से लेकर दुल्हन को कई तरह से टॉर्चर करते हैं। सीरीज का निर्देशन तनुजा चंद्रा ने किया है। तनुजा ने इसके बारे में बताया- 

भारत और दक्षिण एशियाई संस्कृतियों में यह बड़े रूप से माना जाता है कि शादी एक महिला के जीवन में सबसे इम्पॉर्टेंट माइलस्टोन है और जैसे-जैसे लड़की बड़ी होती जाती है, 'घर बसाने' का दबाव बढ़ता जाता है। जब वह 35 साल की हो जाती है, तब उसे बताया जाता कि जहाज बहुत आगे निकल चुका है। वेडिंग.कॉन उन पांच महिलाओं की कहानी है, जो वेडिंग धोखाधड़ी का शिकार थीं, लेकिन अब बच गई हैं और उन्होंने इस घोटाले में अपने एक्सपीरियंस को बताने का जबरदस्त साहस दिखाया है। मुझे पूरा भरोसा है कि जब यह सीरीज दर्शकों तक पहुंचेगी तो महिलाओं को फ्रॉड से बचाने में मदद मिलेगी।

यह भी पढ़ें: Showtime Teaser: ग्लैमर इंडस्ट्री की स्याह-सफेद तस्वीर दिखाएगा इमरान हाशमी का शो, उठेगा नेपोटिज्म का मुद्दा

कब और कहां देख सकते है डॉक्यु सीरीज?

वेडिंग.कॉन सीरीज को भारत के साथ दुनिया भर के 240 से अधिक देशों में ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर और 29 दिसंबर 2023 को हिंदी और अंग्रेजी में सबटाइटल के साथ रिलीज किया जाएगा। बीबीसी स्टूडियोज इंडिया प्रोडक्शन ने इसका निर्माण किया है।