विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Alliance 2 OTT Release: रियलिटी शो की दुनिया बदलेगा ‘एलायंस 2', कब से शुरू होगा रियलिटी शो?

Published: Wed, 30 Sep 2026 03:49 PM (IST)

अभिनेता कुणाल खेमू का रियलिटी शो एलायंस सीजन 2 के साथ जल्द ही ओटीटी पर वापसी करेगा।

एलायंस सीजन 2 (फोटो क्रेडिट- मिड डे )

एलायंस सीजन 2 (फोटो क्रेडिट- मिड डे )

HighLights

  1. एलायंस 2 की ओटीटी रिलीज का एलान

  2. लौट रहा है कुणाल खेमू का रियलिटी शो

  3. इस प्लेटफॉर्म पर होगा ऑनलाइन स्ट्रीम

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। इस साल ओटीटी पर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करने वाला रियलिटी शो एलायंस अब अपने नए और दूसरे सीजन के साथ वापसी करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। बुधवार को शो के मेकर्स की तरफ से एलायंस सीजन 2 क आधिकारिक एलान कर दिया गया है। 

जिसके बाद फैंस में काफी क्रेज नजर आ रहा है। ऐसे में आइए जानते हैं अभिनेता कुणाल खेमू के एलायंस सीजन 2 को ओटीटी पर कब और कहां स्ट्रीम किया जाएगा। 

कब आएगा एलायंस सीजन 2

पहले सीजन की अपार सफलता के बाद मेकर्स एलायंस का सीजन 2 लाने का फैसला किया है और इसके लिए ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो इंडिया पर एलायंस 2 का आधिकारिक एलान किया गया है। ट्वीट में इस रियलिटी शो के नए सीजन की अनाउंसमेंट के साथ लिखा है- सिस्टम अलर्ट: नए गठबंधन बन रहे हैं और ड्रामा होगा, और एलायंस टूटेंगे।

यह भी पढ़ें- The Alliance से बाहर हुईं सीमा सजदेह, छोटे भाई का हौसला बढ़ाने के लिए शो में होगी भाईजान की एंट्री?

इस तरह से प्राइम वीडियो की तरफ कुणाल खेमू के एलायंस सीजन 2 की घोषणा की गई है। 14 जनवरी 2027 यानी अगले साल ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर ही एलायंस 2 को ऑनलाइन स्ट्रीम किया जाएगा। एलायंस के नए सीजन को लेकर प्राइम वीडियो इंडिया के ओरिजिनल्स के डायरेक्टर और हेड निखिल माधोक ने कहा-

alliance 2 ott release (1)

एलायंस सीजन 1 को दर्शकों से मिली प्रतिक्रिया ने हमारी इस सोच को सही साबित किया कि भारतीय दर्शक रियलिटी एंटरटेनमेंट का एक ज्यादा समझदार और रणनीतिक रूप देखने के लिए तैयार हैं। शो ने सिर्फ दर्शक नहीं बनाए, बल्कि ऐसे दर्शकों की कम्युनिटी बनाई जो खेल के हर कदम, हर गठबंधन और हर बदलाव से जुड़े हुए थे।

सीजन 1 को मिले प्यार ने हमें प्रेरित किया कि हम दर्शकों को पूरे एक साल तक इंतजार न करवाएं। इसलिए हम सीजन 2 को जल्द लेकर आ रहे हैं। इस बार दांव और बड़े होंगे, गेमप्ले और ज्यादा रणनीतिक होगा, ड्रामा ज्यादा होगा और ‘सिस्टम’ में भी बदलाव होंगे, जो ‘एलायज’ को पहले से कहीं ज्यादा चुनौती देंगे।

कौन बना था एलयांस 1 का विनर

एलायंस सीजन 1 को एक्टर कुणाल खेमू ने शो को होस्ट किया था। इसमें 16 सेलिब्रिटी ‘एलायज’ को एक रहस्यमयी एच.क्यू. के अंदर रखा गया था, जिसे ‘द सिस्टम’ चलाता था। इस रियलिटी शो के पहले सीजन को निर्देशक कबीर खान की पत्नी मिनी माथुर ने जीता था। 

यह भी पढ़ें- 'न ओजेम्पिक न फैट बर्नर, मैं तो बस...', कैसे घटा Sohail Khan का वजन? एक्टर ने तोड़ी चुप्पी