Mission Mangal On Hotstar: थिएटर्स में नहीं देखी अक्षय कुमार की हिट फ़िल्म, तो अब घर बैठकर लें इसके मजे
Mission Mangal On Hotstar मिशन मंगल साल 2013 में इसरो के एक स्पेश मिशन पर आधारित फ़िल्म है। इस फिल्म में बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार वैज्ञानिक राकेश धवन की भूमिका निभाई है।
नई दिल्ली, जेएनएन। Mission Mangal On Hotstar: अक्षय कुमार की हाल में ही आई मिशन मंगल ने थिएटर्स में खूब धमाल मचाया। फ़िल्म ने बॉक्स ऑफ़िस पर 200 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया। ऐसे में जो दर्शक इसका मजा थिएटर्स में नहीं ले पाये हैं, उनके लिए हॉटस्टार पर इस देखने का नया मौका है। हॉटस्टार पर इस मूवी को रिलीज़ कर दिया गया है। इसकी जानकारी अक्षय कुमार ने अपने ऑफ़िशियल ट्विटर अकाउंट से दी है। अक्षय ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'पूरी दुनिया से 'अभी' करो कॉपी दैट! क्योंकि मिशन मंगल आ चुकी है हॉटस्टार वीआईपी पर, वो भी टीवी से पहले। तो अभी देख लो।'
बता दें कि इस फ़िल्म का टीवी प्रीमियर नहीं हुआ है, उससे पहले ही इसे हॉटस्टार वीआईपी पर दिखाया जा रहा है। हॉटस्टार वीआईपी, हॉटस्टार प्रीमियर से सस्ते दरों पर उपलब्ध है। इससे पहले महेंद्र सिंह धोनी की वेब सीरीज़ 'रोर ऑफ़ द लायन' और क्रिमनल जस्टिस जैसी वेब सीरीज़ रिलीज़ की जा चुकी हैं। इस फ़िल्म को फेस्टिव सीज़न और वीकेंड का ध्यान रखते हुए टीवी से पहले हॉटस्टार पर रिलीज़ किया गया है। इसका फायदा हॉटस्टार को मिलेगा। जिसे फिलहाल अमेज़न प्राइम वीडियो और नेटफ्लिक्स जैसी ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म से कड़ी टक्कर मिल रही है। नेटफ्लिक्स पर आज ही एल कमिनो ए ब्रेकिंग बैड मूवी भी रिलीज़ की गई है।
बता दें कि मिशन मंगल साल 2013 में इसरो के एक स्पेश मिशन पर आधारित फ़िल्म है। इस फिल्म में बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने वैज्ञानिक राकेश धवन की भूमिका निभाई है। वहीं, अक्षय के अलावा इस फ़िल्म में विद्या बालन, सोनाक्षी सिन्हा, तापसी पन्नू, नित्या मेनन, कीर्ति कुल्हरी और शरमन जोशी नज़र आए हैं। इस फ़िल्म के जरिए मिशन मार्श और इसरो की सच्ची कहानी को रचनात्मक स्वतंत्रता के साथ दिखाया गया है। ऐसे में जिन पाठकों के पास हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन है, वह इस फ़िल्म का आनंद उठा सकते हैं।
Poori duniya se ‘abhi’ kaho copy that! Kyunki Mission Mangal aa chuki hai, @HotstarVIP par, vo bhi TV se pehle! Toh abhi dekh lo! pic.twitter.com/ApmExJyUbF
— Akshay Kumar (@akshaykumar) October 11, 2019